Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : भागलपुर से अजय और बांका से गिरिधारी जदयू प्रत्याशी

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए आज एनडीए भी अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। भाजपा कार्यालय में बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 11:57 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 03:55 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : भागलपुर से अजय और बांका से गिरिधारी जदयू प्रत्याशी
Lok Sabha Election 2019 : भागलपुर से अजय और बांका से गिरिधारी जदयू प्रत्याशी

भागलपुर [जेएनएन]। शनिवार सुबह 11 बजे पटना में भाजपा दफ्तर में प्रेस कांफ्रेंस के जरिए एनडीए ने अपने सभी 40 उम्मीदवारों में से 39 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। खगड़िया सीट पर लोजपा का प्रत्याशी तय है लेकिन कौन होगा इसपर अभी मुहर नहीं लगी है।

loksabha election banner

भागलपुर से जदयू ने अजय कुमार मंडल और बांका से गिरिधारी यादव को उम्मीदवार बनाया है। अजय कुमार मंडल वर्तमान में भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा से जदयू विधायक हैं, जबकि गिरिधारी यादव बांका जिले के बेलहर विधानसभा से जदयू विधायक हैं। गिरिधार यादव बांका लोकसभा से जनता दल और राजद के टिकट पर दो बार सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि गिरिधारी अभी जदयू में हैं। वे 25 मार्च को नामांकन करेंगे। 

जबकि अजय कुमार मंडल एक बार कहलगांव विधानसभा से विधायक रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस के कद्दावार नेता सदानंद सिंह को हराया था। इसके बाद से लगातार दो बार नाथनगर विधानसभा से विधायक हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बताया कि अजय कुमार मंडल 26 मार्च को नामांकन करेंगे। 

भाजपा के 17 उम्मीदवारों की सूची

1. प. चंपारण (बेतिया)- संजय जयसवाल

2. पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)- राधामोहन सिंह

3. शिवहर- रमा देवी

4. मुजफ्फरपुर- अजय निषाद

5. उजियारपुर- नित्यानंद राय

6. दरभंगा- गोपालजी ठाकुर

7. मधुबनी- अशोक  कुमार यादव

8. अररिया- प्रदीप सिंह

9. बेगूसराय- गिरिराज सिंह

10. पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद

11. पाटलिपुत्र- रामकृपाल यादव

12. सारण (छपरा)- राजीव प्रताप रूडी

13. महराजगंज- जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

14. आरा- राजकुमार सिंह

15. बक्सर- अश्विनी कुमार चौबे

16. सासाराम- छेदी पासवान

17. औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह

------------------
जदयू के 17 उम्मीदवारों की सूची

1. जहानाबाद- चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी 

2. काराकाट-महाबली सिंह

3. किशनगंज-महमूद अशरफ

4. गया-विजय मांझी

5. मुंगेर- राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह

6. भागलपुर-अजय कुमार मंडल

7. झंझारपुर-रामप्रीत मंडल

8. सुपौल-दिलेश्वर कमैत

9. कटिहार-दुलाल चंद गोस्वामी

10. सीतामढ़ी-डॉ. वरूण कुमार 

11. गोपालगंज-डॉ. आलोक कुमार सुमन

12. मधेपुरा- दिनेश चंद्र यादव

13. बाल्मीकिनगर-बैजनाथ प्रसाद महतो 

14. पूर्णिया-संतोष कुमार कुशवाहा

15. बांका-गिरधारी यादव

16. नालंदा-कौश्लेंद्र कुमार

17. सिवान - कविता सिंह 

------------------
लोजपा के 6 उम्मीदवारों की सूची

1. जमुई-चिराग पासवान

2. नवादा-चंदन कुमार

3. हाजीपुर-पशुपति कुमार पारस 

4. समस्तीपुर-रामचंद्र पासवान

5. वैशाली-वीणा देवी

6.  खगड़िया- 

------------------

इसकी घोषणा के दौरान जदयू, भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। बता दें कि बिहार में जदयू, भाजपा और लोजपा तीनों पार्टियां मिलकर लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं।

एनडीए ने पहले ही अपनी सीटों का ऐलान कर दिया था, जिसके तहत भाजपा और जदयू 17-17 और लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने शुक्रवार को यह संकेत दिया था कि शनिवार को उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.