Move to Jagran APP

निर्धन प्रतिभा को पहचान दे रही है अफसाना

अफसाना कक्षा एक से दसवीं तक के छात्रों को निश्शुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दे रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 05:05 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 05:05 PM (IST)
निर्धन प्रतिभा को पहचान दे रही है अफसाना
निर्धन प्रतिभा को पहचान दे रही है अफसाना

मुंगेर (जेएनएन)। सदर प्रखंड की अफसाना शेख टूटे हुए सपनों में उम्मीदों के रंग भर रहीं हैं। पहचान संस्था के माध्यम से अफसाना कक्षा एक से दसवीं तक के छात्रों को निश्शुल्क कंप्यूटर का प्रशिक्षण दे रही हैं। वहीं, स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास कर रही हैं। अफसाना के इस प्रयास का असर भी दिखाई देने लगा है। संस्था द्वारा बच्चों के मनरंजरन, स्वास्थ्य आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। अफसाना शेख ने कहा कि शिक्षा आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। आजादी के सात दशक से अधिक बीत जाने के बाद भी शिक्षा के अभाव में समाज का एक बड़ा वर्ग विकास की रोशनी से कोसों दूर है। इसी कारण मैंने पहचान नाम से संस्था बनाई। इसके बाद बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिलाना शुरू किया। अभी हमारी संस्था में सौ से अधिक बच्चे कंप्यूटर का प्रशिक्षण पा रहे हैं। वहीं, संस्था के सदस्य गांव में घूम कर ड्राप आउट (विद्यालय से बाहर हो चुके) बच्चों के बारे में जानकारी एकत्रित करता है। इसके बाद उन्हें खेलकूद के माध्यम से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया जाता है। जब बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्सुकता बढ़ती है, तब उनका नामांकन पास के विद्यालय में कराया जाता है। वहीं, संस्था की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। अब तक पहचान संस्था से 500 से अधिक बच्चे शिक्षा के साथ कम्प्यूटर की ट्रेंनिग पा चुके हैं। वहीं, छात्राओं को सिलाई कटाई का प्रशिक्षण भी दिलाया जा चुका है। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बच्चों पर ही जिम्मेवारी दी जाती है कि वे दूसरे बच्चों को प्रशिक्षण दें। अफसाना ने कहा कि अभी साकिब नबाज, मनतसीर आलम, शाहिद, हमिद आदि बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दे रहे हैं। बच्चों के चेहरे पर जो खुशी दिखती है, वहीं मेरे लिए सबसे बड़ी मेहनताना है। पहचान अगर किसी एक बच्चे का जीवन संवारने में सफल हो जाएगा, तो मैं मानूंगा, मेरा जीवन सफल हो गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.