Move to Jagran APP

दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने कर ली खुदकुशी, सहेली के भाई ने अपने सूने घर में बुलाकर दिया घटना को अंजाम

लखीसराय में दुष्कर्म पीडि़ता के खुदकुशी का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म की घटना के समय युवती घर में अकेली थी। लड़की की मां और उसके पिता जमुई जिले के झाझा शहर गए हुए थे। लौटने पर उसने माता-पिता को घटना के बारे में बताया और खुदकुशी कर ली।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 10:44 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2020 10:44 PM (IST)
दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने कर ली खुदकुशी, सहेली के भाई ने अपने सूने घर में बुलाकर दिया घटना को अंजाम
चानन थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना

लखीसराय, जेएनएन। चानन थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को हुए दुष्कर्म के बाद बुधवार को नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की की सहेली के भाई ने अपने सूने घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के समय लड़की की मां और उसके पिता जमुई जिले के झाझा शहर गए हुए थे।

prime article banner

घर पर अकेले थी लड़की, इस दौरान घटना को दिया अंजाम

स्वजनों ने बताया कि लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान उसकी सहेली का भाई रामप्रवेश कुमार उर्फ राजा उसे बुलाने आया। उसने कहा कि उसकी सहेली उसे बुला रही है। जब लड़की अपनी सहेली के नए घर में गई तो वहां कोई नहीं था। वहां राजा ने गेट बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। स्वजनों ने बताया कि लड़की की मां और उसके पिता बुधवार को घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी बीमार की तरह लेटी हुई सिसक रही थी। उसने दोनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद लड़की के अभिभावक लड़के के घर शिकायत करने गए और पुलिस को सूचना देने की बात कही। वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि लड़की ने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

पिता बाहर करते हैं नौकरी, मां और बहन के साथ रहता है आरोपित

घटना की सूचना मिलते ही चानन थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित राजा के पिता राजेश पासवान बाहर नौकरी करते हैं। जानकीडीह में आरोपित अपनी मां और बहन के साथ रहता है। मामले में मृतका के पिता ने राजा और उसकी मां मंजू देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद आरोपित अपने परिवार के साथ घर से फरार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.