विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: बेरहमी से पिटाई करने के बाद पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर बाहर निकाला, शिकायत लेकर थाने पहुंची हुस्नआरा

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Thu, 17 Aug 2023 12:55 AM (IST)

बिहार के भागलपुर में कजरैली थाना क्षेत्र की हुस्न आरा को बुधवार की सुबह उसके पति ने बेरहमी से पीटा ...और पढ़ें

बेरहमी से पीटने के बाद तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला। (प्रतीकात्मक फोटो)
बेरहमी से पीटने के बाद तीन तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बेरहमी से पीटने के बाद तीन तलाक देकर पत्नी को निकाला।
  2. कजरैली के सिमरिया की महिला को मो. महबूब ने दिया तीन तलाक।
  3. पति के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता।

जागरण संवाददाता, भागलपुर: बिहार के भागलपुर में कजरैली थाना क्षेत्र की सिमरिया निवासी हुस्न आरा को बुधवार की सुबह उसके पति ने बेरहमी से पीटा और तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया।

हुस्न आरा अपने दो छोटे बच्चों के साथ महिला थाने में पहुंची व पति के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से तलाक देने की शिकायत की। महिला थाने की पुलिस ने मामले में आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।

क्या बोली पीड़िता

हुस्न आरा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि उसका पति मुहम्मद महबूब हमेशा उसके साथ मारपीट करता रहता है।

पूर्व में 11 जुलाई, 2023 को भी बेरहमी से मारपीट की थी। मारपीट के दौरान उसकी कलाई की हड्डी टूट गई थी। उक्त घटना की जानकारी कजरैली थाने में दी गई थी।

कजरैली पुलिस पहले तो पति को गिरफ्तार कर थाने लाई, लेकिन गांव के मुखिया पति मुहम्मद जाहिद के कथित दबाव में पति को मुक्त कर दिया था।

बुधवार को दिया तीन तलाक

उक्त घटना के बाद पति उसे और ज्यादा प्रताड़ित करने लगा। बुधवार की सुबह उसे अचानक गाली-गलौज कर पीटते हुए उसे तीन बार तलाक बोलकर कहा कि जाओ अब तुम्हें हम अपने साथ नहीं रखेंगे।

तुम्हें तलाक दे रहा हूं। इतना बोल दोनों बच्चों के साथ उसे घर से बाहर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।