हादसा : भागलपुर आ रही यात्री बस पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी Katihar News
कटिहार से भागलपुर आ रही यात्री बस दुघटनाग्रस्त हो गई। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। इस घटना में एक दर्जन यात्री जख्मी हुए हैं।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 09:05 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 09:05 AM (IST)
कटिहार, जेएनएन। कटिहार के अमदाबाद से भागलपुर जा रही यात्रियों से भरी बस कटिहार के ही मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर के समीप पलट गई। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। इस घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए है।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई की स्थिति चिंता जनक है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चिकित्सक प्रारंभिक उपचार कर रेफर कर रहे हैं।
सभी जख्मी कटिहार के अमदाबाद और मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के हैं। जख्मी का इलाज मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के क्रम में यह घटना हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें