बांका में लूटपाट कर रहे एक बदमाश को ट्रक से कुचला, मौत
बांका में एक बदमाश की कुचल जाने से मौत हो गई। वह अमरपुर में ट्रक से लूट कर रहा था। इसी दौरान एक ट्रक से धक्का लग जाने से यह घटना घटी। पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
जागरण संवाददाता, बांका। जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा अस्पताल के पास कुछ बदमाश द्वारा ट्रक से लूटपाट कर रहा था। इसी दौरान भागलपुर की ओर तेजगति से जा रहे एक बालू लदा ट्रक ने मु इरशाद को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसी क्रम में बांका के एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचकर दूसरा साथी विशाल दास को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सड़क लुटेरा ने पुलिस के पुछताछ में अमरपुर बाजार के तस्लीम, बेचन, राकेश पोद्दार एवं बनहरा गांव के मु छोटू के साथ मिलकर ट्रक से लूटपाट करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक इरशाद स्थानीय अमरपुर बाजार निवासी था। पुलिस मृतक इरशाद के आपराधिक इतिहास का पता कर रही है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। स्वजनों को खबर कर दिया गया है। अभी तक इस मामले में किसी ने कुछ लिखित शिकायत नही की है।
चना चोरी के आरोप में युवक की पिटाई से मौत
बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है। शव की पहचान मोहनपुर गांव निवासी संतोष सिंह के रूप में की गई है। मृतक संतोष पर गुरुवार की रात खेत से चना फसल चोरी का आरोप है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चना फसल चोरी की सूचना पर संतोष को घेर कर पिटाई की गई। गंभीर हालत पर उसे इलाज के लिए बाराहाट पीएचसी लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखकर बांका सदर अस्पताल भेज दिया। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतक संतोष गांव में छोटी बड़ी कई चोरी की घटना को अंजाम देते रहा है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम बांका सदर अस्पताल में किया जा रहा है। स्वजनों के लिखित आवेदन देने के बाद केस किया जाएगा। फिलहाल घटना के बाद गॉव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।