मानव श्रृंखला : छह जिलों की सीमाओं तक एक-दूसरे का हाथ थमेंगे लोग, मार्ग निर्धारित Bhagalpur News
भागलपुर में जल-जीवन-हरियाली यात्रा के बाद मानव श्रृंखला की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन ने इसके लिए बैठक की। जिले के सीमा से सटे छह जिलों से इसका संपर्क होगा।
भागलपुर, जेएनएन। छह जिलों की सीमाओं तक मानव श्रृंखला बनेगी। कटिहार, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बांका और साहिबगंज जिले की सीमा तक 360 किमी तक 10 लाख 32 हजार लोग हाथ से हाथ जोड़े खड़े रहेंगे। मानव श्रृंखला के दिन उत्सवी माहौल रहेगा। यह जानकारी गुरुवार को डीएम प्रणव कुमार ने संवाददाता सम्मेलन कर दी।
उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क पर 179 किलोमीटर और 181 किलोमीटर उप सड़क पर मानव श्रृंखला का आयोजन होगा। मानव श्रृंखला 11.30 बजे से 12 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 3120 वार्ड में मानव श्रृंखला का आयोजन होगा। कम से कम सौ लोग इसमें हिस्सा लेंगे। प्रत्येक स्कूल के अंदर मानव श्रृंखला बनेगी। मानव श्रृंखला राज्य की राजधानी पटना से जुड़ेगा। लोग सड़क के बायीं ओर खड़ा रहेंगे। वातावरण बनाने के लिए 73 सौ जनप्रतिनिधियों के बीच मुख्यमंत्री के अपील से संबंधित पंपलेट दिए गए हैं। शिक्षा विभाग का कला जत्था 242 पंचायत में प्रचार-प्रसार कर रहा है। 228 पंचायतों में प्रचार-प्रसार का काम पूरा हो गया है। 36 हजार नारों का लेखन किया गया है। आइपीआडी की ओर से 98 स्थानों पर प्रचार किया गया है। इस मौके अपर समाहर्ता राजेश झा राजा, जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुसूदन पासवान, डीपीआरओ ¨वदुसार मंडल आदि मौजूद थे।
मानव श्रृंखला के लिए उप पथ
नारायणपुर प्रखंड से एनएच-31 तक : तीन किमी
बिहपुर प्रखंड कार्यालय से एनएच-31 तक : तीन किमी
खरीक बाजार से एनएच-31 तक : दो किमी
तीनटंगा से एनएच-31 तक : 14 किमी
गोपालपुर प्रखंड कार्यालय से तीनटंगा तक : एक किमी
अकबरनगर से शाहकुंड प्रखंड तक : 13 किमी
लोहिया पुल से जगदीशपुर तक : 14 किमी
कचहरी चौक से गोराडीह के सतजोरी तक : 13 किमी
त्रिमुहान से सनोखर होते हुए दिग्घी तक : 20.10 किमी
घोघा से सन्हौला तक : 16 किमी
गुड़हट्टा चौक से कजरैली नाथनगर प्रखंड होते हुए अमरपुर सीमा तक : 18.60 किमी
नाथनगर थाना से सजौर तक : 20 किमी
हवाई अड्डा से लोदीपुर : पांच किमी
तिलकामांझी चौक से चंपानाला पुल वाया आदमपुर : 10 किमी
अलीगंज गंगटी होते हुए दाउदवाट तक पांच किमी
गनौल से नारायणपुर तक : छह किमी
सन्हौला प्रखंड से धोरैया को जोड़ने वाली सड़क तक : दो किमी
पीरपैंती से बाराहाट : 10 किमी
नगर निगम से कचहरी चौक तक, आदमपुर से घंटाघर तक, माणिक सरकार से घंटाघर तक : 5.30 किमी
एनएच-80 घोरघट बेली ब्रिज से भागलपुर जीरोमाइल तक : 40 किमी
एसएच-22 सुल्तानगंज कृष्णगढ़ से असियाचक तक : छह किमी
शंभूगंज मोड़ से कुर्मा मोड़ तक : छह किमी
एनएच-31 सतीश नगर नारायणपुर से कटरिया तक : 43 किमी
भागलपुर जीरोमाइल से नवगछिया जीरोमाइल तक : 15 किमी
नवगछिया से मधेपुरा सीमा तक : 12 किमी
एनएच-80 भागलपुर जीरोमाइल से मिर्जाचौकी तक : 57 किमी