14 साल के भाई ने 13 साल की बहन के साथ किया मुंह काला, गर्भवती होने पर खुली घिनौने खेल की पोल
बांका के एक गांव में 14 साल के चचेरे भाई ने अपने 13 साल की बहन के साथ लगातार छह माह से शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान वह गभर्वती हो गई।
बांका, जेएनएन। बिहार के बांका जिले में एक घिनौना कृत्य की पोल उस समय खुली, जब एक बच्ची गर्भवती हो गई। इस घटना ने परिवारिक रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया। दोनों रिश्ते को भाई-बहन हैं। दोनों नाबालिग है।
जानकारी के अनुसर, सुईया थाना क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई ने अपने 13 साल की बहन को दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। छात्रा वर्ग छह में पढ़ती है। गांव में दोनों का आसपास ही घर है। रिश्ते में भाई-बहन लगने की वजह से कोई शक भी नहीं कर पा रहा था। आरोपी भाई भी महज 14 साल का है। काफी दिनों तक दोनों के बीच घिनौना खेल चलता रहा। इसी बीच छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा ने भी इस बात की जानकारी किसी को डर से नहीं बताया। इस तरह से छात्रा का गर्भ पूरे छह माह का हो गया।
इसी बीच लोक लिहाज की डर से छात्रा ने सारा घटनाक्रम में अपनी मां को बताया कि उसके चचेरे भाई ने इस घिनौने हरकत को अंजाम दिया। मामला पंचायती तक जा पहुंची। लेकिन आरोपी के पिता हर बार अपने बेटे का बचाव कर पंचायती से निकल जाते थे। बुधवार को मामला बढ़ जाने की वजह से लड़की की मां ने थाना जाकर मामला दर्ज कराने का ठान ली। सुईया ओपी से मामले को देर शाम महिला थाना को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष भावना झा ने बताया कि संगीन मामला है। दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपी नाबालिग लड़का को पुलिस हिरासत में ले चुकी है। आरोपी से पूछताछ की गई। उसे रिमांड होम भेज दिया गया। बच्ची की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई।
मामले को सुलझाने की कोशिश
इस मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया जा रहा है। दोनों पक्षों से कुछ लोग बात चीत कर रहे हैं। हालांकि पीडि़त परिवार पुलिस कार्रवाई की ही बात पर अड़े हुए हैं।