जमीन विवाद : लोहे की रॉड से मारकर 50 वर्षीय महिला की हत्या
जमीन विवाद भागलपुर के कहलगांव में एक महिला की हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में लोहे की रॉड से पीटकर हत्या की गई है।
भागलपुर, जेएनएन। कहलगांव में जमीन विवाद में एक महिला को हत्या कर दी है। हत्या की इस क्रूरतापूर्ण घटना से क्षेत्र में तनाव है। इस जघन्य हत्या से लोग डरे हुए हैं। जमीन विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि एक वृद्ध महिला को लोगों ने लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मार डाला।
जानकारी के अनुसार, घटना कहलगांव थाना क्षेत्र के वंशीपुर गांववासी की है। गांव में जमीन विवाद के कारण 50 वर्षीय एक महिला सुधा देवी की की हत्या कर दी गई। मृतका के पति स्व शिवजी यादव हैं। घटना के दौरान महिला खेत में थी। इसी क्रम में कुछ लोग वहां आ धमके और महिला की पिटाई शुरू कर दी। पीटने के दौरान लोहे की रॉड का भी इस्तेमाल किया गया। सुधा देवी के स्वजनों की भी लोगों ने पिटाई कर दी।
मृतका के स्वजनों ने हत्या और मारपीट का आरोप खरबाटोला के दिनेश यादव एवं उनके स्वजनों पर लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंचे। इस घटना में मृतक के कई स्वजन भी जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मी का इलाज कहलगांव अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दिनेश यादव ने सुधा देवी की खेत का मेढ़ काट दिया था। इसका सुधा देवी ने विरोध किया। इस दौरान दोनों पक्ष की ओर से विवाद हो गया। सुधा देवी खेत में धान का बीज गिराने गई थी।