विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेले में चाउमीन खाने से भागलपुर के एक ही परिवार के 3 भाई-बहनों की बिगड़ी तबीयत, फूड पॉइजनिंग के शिकार

Published: Sun, 18 Oct 2026 08:42 PM (IST)

कहलगांव के नयनसुखनगर में दुर्गा पूजा मेले में चाउमीन खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चे बीमार पड़ गए।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दुर्गा पूजा मेले में चाउमीन खाने से बीमार।

  2. एक ही परिवार के तीन बच्चे हुए प्रभावित।

  3. डॉक्टर ने खुले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी।

संवाद सूत्र, कहलगांव। अंतिचक थाना क्षेत्र के नयनसुखनगर में चांदनी चौक पर स्थित दुर्गा पूजा मेला के एक दुकान में चाउमीन खाने से दो बहन एक भाई की तबीयत बिगड़ने लगी।

उल्टी और दस्त होने से तीन बच्चों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। बीमार बच्चे वहीं के गेणू कुमार मंडल के चार वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार, तीन वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी और 10 माह की पुत्री पायल कुमारी का उपचार अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।

तीनों को फूड पॉइजनिंग हो गया। अस्पताल के डॉ. अशोक कुमार ने लोगों को मेले में बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थों के सेवन में सावधानी बरतने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि दूषित भोजन और पानी से पेट संबंधी संक्रमण व फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है। खासकर बच्चों को खुले और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से बचाएं तथा स्वच्छता का ध्यान रखें।

उल्टी-दस्त जैसी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में देख सकेंगे ब्रह्मांड का नजारा! बनेगा अत्याधुनिक डिजिटल तारामंडल, जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू