Move to Jagran APP

Bihar Panchayat Election 2021: चौथे चरण के लिए 20 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट, खगडिय़ा के सात पंचायतों में होगा चुनाव, जानिए क्या है तैयारी

Bihar Panchayat Election 2021 चौथे चरण के चुनाव को लेकर खगडिय़ा में तैयारी जोरों पर है। चौथे चरण में गोगरी प्रखंड की सात पंचायतों में चुनाव है। यहां मतदान 20 अक्टूबर को है। वहीं बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में पांचवें चरण में चुनाव है।

By Abhishek KumarEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 01:11 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 03:06 PM (IST)
Bihar Panchayat Election 2021: चौथे चरण के लिए 20 अक्टूबर को डाले जाएंगे वोट, खगडिय़ा के सात पंचायतों में होगा चुनाव, जानिए क्या है तैयारी
चौथे चरण के चुनाव को लेकर खगडिय़ा में तैयारी जोरों पर है।

संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। Bihar Panchayat Election 2021: खगड़िया जिले में द्वितीय और तृतीय चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। चौथे चरण में गोगरी प्रखंड की सात पंचायतों में चुनाव है। यहां मतदान 20 अक्टूबर को है। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर युद्ध स्तर पर तैयारी जारी है। बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में पांचवें चरण में चुनाव है। यहां की 15 पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पांचवें चरण में 24 अक्टूबर को मतदान होगा। जबकि मतों की गिनती 26 व 27 अक्टूबर को किया जाएगा।

loksabha election banner

पांचवें चरण के शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासनिक तैयारी चल रही है। विभिन्न पदों के लिए किस्मत आजमा रहे प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने को लेकर प्रचार- प्रसार जोर-शोर से शुरू कर दिया है। मतदाता की चुप्पी से प्रत्याशियों की माथापच्ची बढ़ गई है। 15 पंचायतों में दो जिला परिषद, मुखिया व सरपंच के 15-15 पद, पंचायत समिति सदस्य के 20 पद, वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी के पंच के 202 पद के लिए मतदान होगा। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 11 से सात प्रत्याशी जबकि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं।

पंचायत वार पदों की बात करें, तो माली पंचायत से मुखिया पद के लिए आठ प्रत्याशी, सरपंच पद के चार, पंसस पद के छह प्रत्याशी मैदान में हैं। महिनाथ नगर पंचायत से मुखिया पद पर छह, सरपंच पद चार और पंसस पद पर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं।

पीरनगरा से मुखिया पद पर छह, सरपंच आठ, कंजरी से मुखिया पद के लिए छह, सरपंच दो और पंसस पद पर क्षेत्र संख्या पांच से छह एवं क्षेत्र संख्या छह से छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बेला नौवाद से मुखिया सात, सरपंच नौ, पंसस सात, तेलिहार से मुखिया पद पर पांच, सरपंच पांच, पंसस सात, डुमरी पंचायत से मुखिया पद पर चार, सरपंच पांच और पंसस पद पर 11 प्रत्याशी भाग्य अजमा रहे हैं।

बोबिल पंचायत से मुखिया पद पर नौ, सरपंच पांच जबकि पंसस पद के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सकरोहर से मुखिया पद पर 10 प्रत्याशी, सरपंच पद के लिए छह जबकि पंसस पद पर तीन प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। पचौत पंचायत से मुखिया पद पर आठ, सरपंच पद पर नौ, कुर्बन पंचायत से मुखिया व सरपंच पद पर सात-सात और पंसस पद पर पांच प्रत्याशी, दिघौन से मुखिया पद पर आठ, सरपंच पद पर पांच और पंसस क्षेत्र संख्या 17 से आठ, जबकि क्षेत्र संख्या 18 से छह प्रत्याशी मैदान में हैं।

बलैठा में मुखिया पद पर नौ, सरपंच पद पर चार, पंसस क्षेत्र संख्या 19 से सात व क्षेत्र संख्या 20 से सात प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। चोढ़ली से मुखिया पद पर छह, सरपंच पद पर सात, पंसस पद पर आठ, इतमादी में मुखिया पद पर आठ, सरपंच पद पर पांच और पंसस पद पर पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। 15 पंचायतों की 202 वार्डों में 219 बूथों पर मतदान होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.