Move to Jagran APP

दहेज के आगे हार गई मुकम्मल आशिकी, बांका में दो बच्चों की मां ने की खुदकुशी

मुकम्मल आशिकी (Complete Love) साथ जीने मरने की कसमों के साथ सात फेरे लेते ही पूरी हो जाती है ऐसा कहा जाता है लेकिन बांका में प्रेम प्रसंग के बाद हुई शादी के बाद दहेज के लिए जो गृह कलह मची महिला ने उससे तंग आकर खुदकुशी कर ली।

By Shivam BajpaiEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 07:38 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 07:38 AM (IST)
दहेज के आगे हार गई मुकम्मल आशिकी, बांका में दो बच्चों की मां ने की खुदकुशी
बांका में महिला ने किया सुसाइड, इलाके में सनसनी।

संवाद सूत्र, बेलहर (बांका)। मुकम्मल आशिकी  (Complete Love) के चार साल पूरे हो गए थे। दो बच्चे भी हुए लेकिन हाय रे दहेज लोभी परिवार। मामला जिले के थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती का है। यहां रामू कुमार सिंह की पत्नी सपना देवी (26) ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर खुदकशी कर ली है। दोनों ने चार साल पहले प्रेम-विवाह (Love Marriage) किया था। शादी के बाद दो बच्चे हुए, जिनमें एक तीन साल का और दूसरा महज 10 माह की मासूम बच्ची है। अब उसके परवरिश पर सवाल उठ रहा है। घर वाले दोनों मासूम बच्ची को देखना भी पसंद नहीं करते हैं। वहींं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया है।

loksabha election banner

मृतका के पिता योगेंद्र सिंह के लिखित शिकायत पर पति के साथ-साथ स्वजन श्रवण सिंह, पवन सिंह, युगल सिंह, रुक्मणी देवी, डिम्पल देवी खिलाफ दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपित अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि आरोपित युगल सिंह, रुक्मणी देवी, डिम्पल देवी के घर में ही रहने की बात कही जा रही है। जानकारी अनुसार, मृतका की शादी प्रेम प्रसंग में चार वर्ष पूर्व गांव के ही युगल सिंह के पुत्र रामू कुमार सिंह से हुई थी। उस समय काफी हो हंगामा भी हुआ था। केस से बचने के लिए सभी स्वजनों ने मृतका को घर की बहू मान लिया था।

आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद दहेज के लिए आरोपितों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। बेरहमी से मारपीट की जाती थी। कई बार पंचायती भी हुई। लेकिन आरोपित अपनी हरकत से बाज नहीं आया। साथ ही जान मारने के साथ साथ दूसरी शादी करने की धमकी दी जाती थी। विरोध करने पर हमारे साथ भी अभद्र व्यवहार किया जाता था।

डेढ़ महीने पूर्व आरोपित दामाद मृतका साथ मारपीट कर बाहर भाग गया। इसके बाद दोनों भाई भी चला गया। तीनों भाइयों ने मिलकर उसे फोन पर धमकी दी। चार दिन पहले भी धमकी दी गई थी। जिससे तंग आकर जहर खाकर खुदकशी कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.