Move to Jagran APP

भागलपुर के इस प्रखंड में धान खरीद का न्यूनतम लक्ष्य भी नहीं हुआ पूरा, जानिए... वजह

न्यूनतम लक्ष्य 51000 क्विंटल का और खरीद हुई कुल 938 किसानों से 48281.36 क्विंटल धान। अभी भी 550 से अधिक आवेदित किसान पैक्स को धान बेचने के लिए एक महीना से कर रहे हैं इंतजार। वहीं फरवरी तक ही पैक्सों में धान लिए जाने पर किसानों में छाई हुई मायूसी।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 11:59 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 11:59 AM (IST)
भागलपुर के इस प्रखंड में धान खरीद का न्यूनतम लक्ष्य भी नहीं हुआ पूरा, जानिए... वजह
जरुरतमंद किसान औने-पौने दामों में व्यापारी के हाथों धान बेचने पर हो रहे विवश

जागरण संवाददाता, भागलपुर। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार 21 फरवरी 2021 तक ही धान खरीद करने के वजह से क्षेत्र के आवेदित 1500 किसानों में 550 से अधिक किसानों के धान पैक्स में खरीद नही हो पाने के वजह से मायूस हो गए है। जबकि सुल्तानगंज में एक लाख क्विंटल से अधिक धान की उपज हुई है। लेकिन 51000 क्विंटल ही धान ही खरीद करने का न्यूनतम लक्ष्य दिया गया था। उसमें भी लक्ष्य पूरा नही करते हुए, 1500 आवेदित किसानों में से 21 फरवरी तक कुल 938 किसानों से 48281.36 क्विंटल धान ही खरीद की गई है। जो इस प्रकार है।

loksabha election banner

करहरिया पैक्स 197 किसानों से 945.800 क्विंटल धान, कुमैठा पैक्स 135 किसानों से  679.300 क्विंटल, नयागांव 103 किसानों से 358.400 क्विंटल, धांधी-बेलारी 67 किसानों से 232.709 क्विंटल, असियाचक 232 किसानों से 1352.100 क्विंटल, कटहरा 82 किसानों से 286.140 क्विंटल एवं अकबरनगर पैक्स छह किसानों से 23.180 क्विंटल, व्यापार मंडल सुल्तानगंज 116 किसानों से 9505.07 क्विंटल धान ही खरीद किया गया है। वहीं आठवें पैक्स खानपुर में एक भी किसान से धान खरीद नही की गई है।

जबकि अभी भी प्रखंड के 550 से  अधिक किसान अपने-अपने पैक्सों में धान बेचने के लिए एक महीना से इंतजार कर रहे है।वहीं खानपुर के आवा रतनपुर पैक्स में तो वहां के एक भी किसानों ने धान नही बेच पाया है। यही हाल धांधी-बेलारी पंचायत के सियाडीह गांव के किसान का है। कुमैठा के किसान भी कई दिनों से ट्रैक्टर में धान लोडकर कर पैक्स में धान बेचने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पैक्स प्रबंधक के द्वारा किसानों को यह कहकर धान नही खरीद किया जा रहा है कि एक तो राशि नही है और दूसरा सरकार के द्वारा धान खरीद करने का निर्धारित समय समाप्त हो गया है। यह सुनकर क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। जरुरतमंद किसान औने-पौने दामों में व्यापारी के हाथों 1400 रुपये ङ्क्षक्वटल धान बेचने को विवश हो रहे हैं। जबकि खानपुर के 200 से अधिक किसान, धांधीबेलारी 80 से अधिक किसान, कुमैठा 100 से अधिक किसान, नयागांव 100 से अधिक किसान, कटहरा 30 से अधिक किसान, उधाडीह के 25 से अधिक किसान असियाचक 20 से अधिक किसान पैक्स केन्द्र में ही अपने-अपने धान को बेचने के लिए इच्छुक है। वहीं प्रखंड के इच्छुक किसानों का लिस्ट भी अधुरा ही तैयार किया गया है।पैक्स प्रबंधक कहते हैं कि छुटे हुए किसानों का धान खरीद करने के लिए, सरकार 15 दिनों का समय अवधि जब तक नही बढ़ाएंगे, तब तक सभी किसानों का धान खरीद कर पाना संभव नही है।

कुमैठा पैक्स प्रबंधक अमरनाथ झा सहित अन्य प्रबंधकों ने बताया कि सभी किसानों के धान खरीद करने के लिए समय अवधि 15 दिन और बढ़ाया जाएगा। तभी सभी किसानों का धान खरीद पाना संभव है।

सुल्तानगंज सहकारिता पदाधिकारी रागिणी कुमारी ने बताया कि खानपुर के किसानों का धान सुल्तानगंज व्यापार मंडल में लिया जा रहा था। इच्छुक किसानों के ही धान खरीद की जा रही थी। धान खरीद का समय समाप्त होने के वजह से अन्य किसानों की धान खरीद नही की जा सकी।अगर धान खरीद के लिए समय अवधि बढ़ेगी तो छुटे किसानों की भी धान खरीद की जाएगी।

खानपुर पंचायत के पंसस सह आवा रतनपुर गांव निवासी किसान राजू प्रसाद सिंह, त्रिभुवन सिंह, रतनेश्वर सिंह, राज किशोर सिंह रसिदपुर गांव के जहिन्द्र बिंद आदि कहते है यहां के किसान एक महीना से धान तैयारी कर पैक्स में धान बेचने के लिए बार-बार पैक्स प्रबंधक के पास जा-जाकर कर थक गए।लेकिन बार-बार टाल-मटोल करते रह गए। जिस वजह से खानपुर पंचायत के 200 से अधिक किसानों का धान बोरे में ही किया हुआ पड़ा है।

धांधी-बेलारी पंचायत के सियाडीह गांव के किसान सिताराम शर्मा, शंभू राय, विजय राय, दिनकर चौधरी, आलोक चौधरी, कृष्णाणंद कुंवर, निरंजन चौधरी, रामसेवक शर्मा आदि किसानों ने बताया कि कोई 100 ङ्क्षक्वटल तो कोई 150 क्विंटल तो 40 क्विंटल करके 1500 क्विंटल 50 से अधिक किसानों ने पैक्स में धान बेचने के लिए ऑनलाइन जनवरी में ही कराए हैं लेकिन अब तक हमलोगों का धान प्रबंधक ने नही लिया। और प्रबंधक पता नही कहां से धान खरीद कर हमारे गांव के ही सामुदायिक भवन में, धान के बोरों से भर दिया है। वहीं प्रबंधक राकेश ने बताया कि उक्त पंचायत के ही विभिन्न गांवों का धान खरीद किया हुआ है। राशि के अभाव में सियाडीह गांव का धान नही खरीद कर पाए।

कुमैठा के किसान सुनिल रंजन सिंह ने बताया कि कई दिनों से ट्रैक्टर पर धान लोडकर दरवाजे पर खड़ा रखे है। और पैक्स प्रबंधक राशि नही रहने व धान खरीद करने का समय नही रह जाने कि बात कहकर धान खरीद नही किए हैं। वहीं किसान आशा देवी, नूतन देवी जैसे कुमैठा के 100 से अधिक किसान पैक्स में धान बेचने से बंचित है। तो दूर बार्डर पर तैनात फौजी नोनसर के किसान उपेन्द्र सिंह 100 क्विंटल धान हर बार की तरह इस बार भी धान बेचने के लिए बार-बार पैक्स प्रबंधक को वहां से फोन कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.