Move to Jagran APP

बोले कांग्रेस नेता - किसान विरोधी है केंद्र सरकार, देश हित में नहीं है नया कृषि कानून

देश में केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन जारी है। सभी विपक्षी पार्टियां नए कृषि कानून की आलोचना कर रही है। इसी क्रम में भागलपुर में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार किसानों की अनदेखी को देखते हुए प्रदर्शन जारी है। नया कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Wed, 24 Feb 2021 09:51 AM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 09:51 AM (IST)
बोले कांग्रेस नेता - किसान विरोधी है केंद्र सरकार, देश हित में नहीं है नया कृषि कानून
किसानों के साथ खड़ी है कांग्रेस, तेज होगा आंदोलन

जागरण संवाददाता, भागलपुर। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी ललन कुमार ने किसान आंदोलन को सही ठहराते हुए केंद्र की सरकार और प्रधानमंत्री पर हमला बोला। परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि किसानों के साथ महागठबंधन मजबूती से खड़ा है। प्रधानमंत्री कॉरपोरेट घरानों की इशारों पर किसानों पर नया कानून थोप रहे हैं। केंद्र सरकार का इससे पहले नोटबंदी, जीएसटी कानून तानाशाह का परिचय है। प्रधानमंत्री नए कृषि कानून बनाने से पहले विपक्षी दलों से किसी तरह का सलाह नहीं लिया। सूबे में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। किसान आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक फणीन्द्र चौधरी, शिवम चौधरी, मु. मेराज आलम, विभूति सिन्हा, रघुनंदन केसरी, राजद के प्रदेश सचिव डॉ. तिरुपति नाथ यादव, माकपा के जिला सचिव सुभाष तांती, रवि कुमार, हिमांशु शेखर सहित कई थे।

loksabha election banner

नवगछिया में आज होगा कार्यक्रम

नए कृषि कानून के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस का पूरे राज्य में पदयात्रा हो रहा है।  पदयात्रा 24 फरवरी को बिहपुर पहुंचेगा। इस पदयात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रदेश प्रभारी भक्तचरण दास, भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह बिहार प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, बिहार विधान मंडल के नेता भागलपुर विधायक अजीत शर्मा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कई जिला के वर्तमान व पूर्व अध्यक्ष समेत कई सांसद व विधायक व कई नेता शामिल होगें। इसके लिए साेमवार को बिहपुर कांग्रेस भवन में तैयारी की गई थी। भागलपुर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कोमल सृष्टि, उपाध्यक्ष सुनंदा रक्षित, नगर अध्यक्ष पूजा साह, महासचिव उषारानी, जगदीशपुर महिला प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पूनम मिश्रा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डा.राकेश साह आदि ने स्वराज आश्रम में किसान पंचायत के आयोजन को लेकर तैयारियों का अवलोकन भी किया। लत्तीपुर से मिलकी तक ट्रैक्टर यात्रा होगी। साढे़ चार बजे से बिहपुर में मिल्‍की गांव स्थित दाता मांगनशाह की मजार पर चादरपोशी के साथ शुरू होगी। इस दौरान पदायात्रा बिहपुर खानका होते हुए मां वाम काली के मंदिर पहुंचेगा। पदयात्रा बिहपुर बाजार व स्वराज आश्रम पहुंचेगा। यहां पर किसान पंचायत का आयोजन होगा। इससे पूर्व बिहपुर स्वराज आश्रम व कांग्रेस भवन पहुंचने पर जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं का प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला के नेतृत्व में अन्य नेताओं ने अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष गौरव कुंवर, राधाकृष्ण सिंह, मु.ईरफान आलम, नवीन शर्मा, सबरार आलम, मु अरशद, मु.फिरोज, राजनीति सिंह, रंजीत राणा, मसीहा खातून, भिखारी मंडल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.