जागरण संवाददाता, भागलपुर। Republic Day 2021: भागलपुर में हर्षोल्लास और सादगीपूर्ण तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिले भर के राजनीतिक दलों के कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा। संबंधित कार्यालयों के जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण की। इस दौरान इन नेताओं ने राष्ट्र की एकता अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि संविधान की रक्षा की जाएगी।
भागलपुर के जीरोमाइल सबौर रोड में स्थित भाजपा कार्यालय में 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा करने और इसका पालन करना सभी का कर्तव्य है। भारत सबसे बडा लोकतंत्र है। यहां की संस्कृति लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए हम सबों को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि देश आज पूरी तरह सुरक्षित है। देश का विकास हो रहा है। सीमा पर सैनिक मुस्तैद हैं। वह देश की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध हैं। केंद्र सरकार भारतीय सेना के साथ है। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, दिलीप निराला, श्यामल किशोर मिश्रा, विजय सिंह कुशवाहा, रौशन सिंह, विपुल सिंह, देवव्रत घोष, अभिनव कुमार, इंदु भूषण झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, प्यारे हिंद, प्रणब दास, मनीष दास, उमा शंकर, पृथ्वी राज, संजीव कुमार, आलोक सिंह बंटू, मुकेश हरि, राज किशोर गुप्ता, सोनल सिंह, कुंदन सिंह, प्रतीक आनंद, अनील साह, माला सिंह, संगीता सिन्हा, रेखा साह, हेमंत शर्मा, धर्मेंद्र बबलू, सानू सिंह समेत समस्त जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में बाद आगामी योजना को लेकर जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
पूर्व उपमहापौर डॉ प्रीति शेखर ने रामसर चौक और खंजरपुर स्थित भारतीय मोदी आर्मी के कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया। उन्होंने झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश संविधान से चलता है। और इसकी रक्षा करना हम सबों का कर्तव्य है। भारत विशाल देश है। आजादी के दौरान कई क्रांतिकारी शहीद हो गए। उनकी शहादत से हमें गर्व है। आज ऐसे शहीद वीरों को याद करने का दिन है, जिन्हें देश के लिए अपना सब कुछ र्न्याछावर कर दिया। उन्होंने इस अवसर पर सभी से अपील की हम सभी देशभक्त बनें। देश की रक्षा करें।
कोसी स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद डॉ एनके यादव ने भी जिले के कई स्थानों पर झंडोत्तोलन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्राकृति और पर्यावरण की रक्षा करें। पौधा लगाएं। यह भी देशभक्ति है। उन्होंने चेतन हरि सरस्वती विद्या मंदिर में ध्वरोहरण के बाद सभा को संबोधित करते हुए अपनी स्वचरित कविता लोगों को सुनाई। जिसमें भारतीय संविधान की रक्षा का प्रण है।
इसके अलावा पूर्व महापौर दीपक भुवानिया, जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, महापौर सीमा साहा, उपमहापौर राजेश वर्मा, पूर्व महापौर डॉ वीणा यादव, विधायक अजीत शर्मा आदि ने भी विभिन्न जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप