Move to Jagran APP

Events in Bhagalpur Today 15th January 2021, जानें... आज क्‍या हो रहा खास

Events in Bhagalpur Today. शुक्रवार 15th January 2021 को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। अयोध्‍या में राम म‍ंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत भागलपुर में की जाएगी।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 07:43 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 07:43 AM (IST)
Events in Bhagalpur Today 15th January 2021, जानें... आज क्‍या हो रहा खास
शुक्रवार 15th January 2021 को यहां होने वाले कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं।

Events in Bhagalpur Today :  शुक्रवार 15th January 2021 को भागलपुर और आसपास के जिलों में होने वाले कुछ प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं। आज श्रीराम जन्‍मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण अभियान समिति का कार्यक्रम प्रत्‍येक जिलों में हैं। आज से 27 फरवरी तक अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जाएगा।

loksabha election banner

15 जनवरी : (शुक्रवार)

खगडिय़ा विधायक आज झंडापुर में करेगें इंदिरा गांधी स्मारक का उद्घाटन

भागलपुर। बिहपुर के झंडापुर बाजार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के स्मारक स्थल का उद्घाटन शुक्रवार को खगडिय़ा के विधायक छत्रपति यादव करेंगे। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रोहितआनंद शुक्ला ने बताया कि जीर्ण-शीर्ण हो चुके स्मारक स्थल का जीर्णोद्धार कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया जाएगा। यहां के बाद विधायक बिहपुर प्रखंड कांग्रेस भवन में पार्टी नेताओं के साथ संवाद व स्वराज आश्रम परिसर में प्रेसवार्ता करेंगे। मौके पर भागलपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परवेज जमाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष डा.विपीन बिहारी यादव समेत कई नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

आज से ट्रकों का चक्का जाम

भागलपुर। बिहार सरकार के विरोध में 15 जनवरी की मध्य रात्रि से ट्रक का चक्का जाम रहेगा। इस संबंध में भागलपुर जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार के 15 फरवरी के अध्यादेश का विरोध किया जा रहा है। हम लोग सात जनवरी को चक्का जाम प्रस्तावित था, ङ्क्षकतु सरकार ने हम लोगों से वार्ता करने के लिए पांच से छह दिन का समय मांगा था। प्रदेश अध्यक्ष से सरकार की बात हुई। सरकार हमारी पूरी मांगें नहीं मानी जा रही हैं। इसके विरोध में हम लोगों ने 15 जनवरी की मध्य रात्रि से चक्का जाम करने का प्रस्ताव लिया है। सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती हैं तो 15 जनवरी की मध्य रात्रि से अनिश्चितकालीन चक्का जाम होगा। हम लोग तेतरी जिरोमाइल में चक्का जाम करेंगे।

हेलो डॉक्टर

कोरोना वैक्सीन को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। टीका कितना सुरक्षित है और उसे लगाने से कोई साइड इफैक्ट तो नहीं होगा? इनकी जानकारी के लिए दैनिक जागरण कार्यालय में शुक्रवार को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी फोन नंबर 8429020186 पर समय 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच उपलब्ध रहेंगे। आप उनसे फोन पर कोरोना संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भागलपुर - मैच : सैंडिस में ब्लू इलेवन बनाम यलो इलेवन के बीच : सुबह 10 बजे

भागलपुर - एडीजे -11 अतुल वीर सिंह तीन साल की बच्ची की हत्या में दोषी पिता को सुनाएंगे सजा।

भागलपुर -  एसएसपी पुलिस पदाधिकारियों के साथ करेंगी 11 बजे बैठक।

भागलपुर -  शुक्रवार को एनएच विभाग के अधिकारी जीरोमाइल से मिर्जाचौकी के बीच एनएच-80 के निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए चल रहे सर्वें कार्यों की जानकारी लेंगे। बिजली विभाग, पीएचईडी के अधिकारियों के साथ एनएच विभाग के अधिकारियों का संयुक्त सर्वे चल रहा है।

भागलपुर -  शुभारंभ : रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की शुरुआत, बूढ़ानाथ मंदिर में सुबह 11 बजे

भागलपुर - बैठक :  एसएसपी पुलिस पदाधिकारियों के साथ करेंगी 11 बजे बैठक

भागलपुर - मिलन समारोह : नववर्ष पर केंद्रीय रेलवे यात्री का मिलन समारोह, आरपीएफ पोस्ट के निकट शाम 7 बजे

 जमुई के नागी-नकटी डैम में प्रथम राजकीय पक्षी महोत्सव आज से

जमुई। महोत्सव को ले नागी सजधज कर तैयार। पक्षी आश्रयणी में प्रथम राज्य पक्षी महोत्सव, शुभारंभ 11 बजे से। झाझा स्थित नागी-नकटी डैम  में शुक्रवार को सुबह सात बजे से सूबे का पहला राजकीय पक्षी महोत्सव शुरू हो रहा है। यह 17 जनवरी तक चलेगा। इसमें देश भर के प्रसिद्ध पक्षी विशेषज्ञ भाग ले  रहे हैं। इसमें इस  पक्षी विहार के विकास सहित देश-विदेश के पर्यटक पक्षियों के संरक्षण पर विचार किया जाएगा। 16 जनवरी को यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आएंगे। महोत्सव की सारी तैयारी पूरी की जा चुकी है।

बांका: - बौंसी में सफा का जारी रहा मेला।

अररिया:क्रिकेट- 30 वां जिला क्रिकेट लीग का 13वां मैच फारबिसगंज ए बनाम यंग टाउन क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

मुंगेर: बैठक : समाहरणालय में समीक्षा बैठक 11 बजे से।

मुंगेर: निरीक्षण : कोरोना टीकाकरण को लेकर बनाए गए केंद्र का 11 बजे।

पूर्णिया: परीक्षा- स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा।

पूर्णिया: बैठक- कोरोना वैक्सीन की तैयारी को लेकर डीएम करेंगे बैठक।

सहरसा: बैठक: समाहरणालय में भू सर्वेक्षण को ले 11 बजे।

सहरसा: समीक्षा: विकास भवन में सात निश्चय से संबंधित दो बज।

सहरसा: प्रेसवार्ता: विकास भवन में कोविड-19 टीकाकरण को ले तीन बजे।

सहरसा: वीडियो कांफ्रेसिंग: एनआइसी से टीकाकरण तैयारी को ले चार बजे।

कटिहार: - फोकानिया व मौलवी परीक्षा, 23 केंद्रों पर 9.30 बजे से।

कटिहार: स्नातक प्रथम खंड की परीक्षा, चार केंद्रों पर नौ बजे से।

मधेपुरा:मत्स्य व कृषि विभाग की बैठक समाहरणालय सभागार में 10:30 बजे से।

सुपौल: मॉक ड्रिल :-सदर अस्पताल सुपौल में कोरोना टीकाकरण को लेकर, 11 बजे।

सुपौल:बैठक:समाहरणालय स्थित जिला अभिलेखागार में कार्यो की समीक्षा, 11 बजे से।

सुपौल:बैठक-समाहरणालय में भूअर्जन कार्यालय में पाक्षिक समीक्षात्मक, 2 बजे से।

सुपौल: बैठक:- सिविल सर्जन कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की मासिक, 2 बजे से।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.