Bhagalpur Weather Forecast : मकरसंक्रति को मिला मौसम का साथ, खिली धूप, तापमान में कमी, जानिए ... आज का मौसम
Bhagalpur Weather Forecast पिछले दो दिनों की तुलना में आज ठंड कम है। धूप के कारण लोगों को राहत है। हवा नहीं चलने कोहरा और बादल के नहीं होने से बड़ी राहत मिली है। इस कारण लोगों को मकरसंक्राति में राहत मिली है।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Weather Forecast : भागलपुर सहित पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल के जिलों में मकरसंक्रांति पर मौसम ने साथ दिया है। बादल और कोहरा नहीं है। धूप खिली है। हर ओर का मौसम साफ है। लेकिन तापमान कम रहने के कारण ठंड है। हवा नहीं चल रही है। धूप में गर्मी भी नहीं है। लोग मकरसंक्रांति में स्नान करने गंगा घाट पहुंचे हैं। घर में भी लोगों ने स्नान कर मकरसंक्राति पर पूजा अर्चना की।
लखीसराय में दो दिनों के बाद आज फिर से धूप निकली है। हालांकि अल सुबह में कोहरा था लेकिन 8 बजे के बाद धूप निकल आई है। दो दिनों की तुलना में आज ठंड में भी कमी महसूस की जा रही है लेकिन हवा चलने के कारण कनकनी है। आकाश में बादल रहने के बावजूद में धूप खिली हुई है। आज का तापमान 22/6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है। अररिया में आज दो दिनों के बाद सुबह से ही धूप है। लेकिन कनकनी के कारण लोग परेशान हैं। बांका में धूप खिली है। धूप में कनकनी है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सुबह आठ बजे के बाद कनकनी में कमी आई है। मधेपुरा में कनकनी बढ़ी हुई है। धूप में नरमी है। किशनगंज में आज तीसरे दिन धूप खिली है। हवा चलने से कनकनी ज्यादा है। सहरसा में धूप निकली है। परन्तु, धूप में गर्मी नहीं है। हवा चलने से कनकनी बढ़ी हुई है। पूर्णिया में आज सुबह से धूप खिली है जिस कारण ठंड से लोगों को राहत मिली है।
ठंड ने दी राहत तो गंगा तट पर स्नान करने आए लोग
मकरसंक्रांति पर ठंड में कमी के कारण लोग गंगा स्नान करने विभिन्न घाटों पर आए। गंगा स्नान का सूर्य का पूजन किया। मौसम विभाग के अनुसार आज का मौसम लोगों को राहत देने वाली होगी। अब तक मकरसंक्रांति के दिन काफी ठंड रहता था। लेकिन इस बार ठंड का बहुत असर यहां नहीं देखा जा रहा है।