Bhagalpur weather Forecast : शीतलहर का प्रकोप शुरू... आज के मौसम का हाल
Bhagalpur weather Forecast भागलपुर में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। शुक्रवार को दोपहर तक सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। मौसम पूर्वानुमान पहले ही बता दिया गया था कि दो दिन बाद बर्फीली ठंड हवा चलेगी।
भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर और आसपास के जिलों में शुक्रवार की सुबह से ही शीतलहर जारी है। धीमी गति से चल रही सर्द हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं ।वहीं आसमान में घने बादल छाए रहने के कारण दिन चढ़ने तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए हैं।
अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो मौसम पूर्वानुमान पहले ही बता दिया गया था कि दो दिन बाद बर्फीली ठंड हवा चलेगी। ऐसा मौसम अभी कई दिनों तक रहेगा। अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी बादल छाया रहेंगा। हल्की बारिश की भी संभावना है। पछुआ हवा की तेज गति कनकनी बढ़ाएगी।
पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी का दिख रहा असर
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण शीतलहर चलने लगी है। हालांकि कल गुरुवार को मौसम में थोड़ी गर्माहट हुई थी न्यूनतम तापमान 10 से बढ़कर 13 डिग्री पर पहुंच गया था जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। लेकिन शुक्रवार की रात से ही मौसम ने करवट ले ली है। बताया गया कि आज शुक्रवार को धूप खिलने के आसार नहीं है। जिससे तापमान में ज्यादा गिरावट होगा। चारों ओर कोहरा और हल्की धुंध छाई हुई है दिन में ही सड़क पर चलने वाले वाहन लाइट जला कर चल रहे हैं। जल स्रोतों के जगह और भी गहरा कोहरा छाया है। नदी का किनारा और सुनसान जगहों पर ठंड का असर ज्यादा है ।क्योंकि वहां घना कोहरा और बर्फीली हवा चल रही है।
खेती किसानी के लिए समय उपयुक्त है। सब्जी के फसलों में अब कम और ज्यादा समय के अंतराल पर हल्की सिंचाई करने की जरूरत होगी।जिससे सिचाई खर्च कमेगा। रवि फसल के लिए भी समय उपयुक्त है। ठंडा मौसम मिट्टी में नमी बरकरार रखेगा जिससे गेहूं की फसल में बेहतर अंकुरण होगा। उधर चिकित्सक की माने तो इस मौसम में कोरोना के संक्रमण बढने की संभावना है। सावधानी बरतने की जरूरत है।