Move to Jagran APP

नौका दुर्घटना : नौ शव बरामद, बूढ़ी गंडक नदी में हुआ हादसा, नाव पर 20 यात्री थे सवार

Boat crash in the Budi Gandak river of Khagaria खगडि़या में हुए नौका दुर्घटना में कई की जानें चली गई। बूढ़ी गंडक नदी में यह हासदा हुआ। नाव पर 20 लोग सवार थे।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 09:41 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 09:41 AM (IST)
नौका दुर्घटना : नौ शव बरामद, बूढ़ी गंडक नदी में हुआ हादसा, नाव पर 20 यात्री थे सवार
नौका दुर्घटना : नौ शव बरामद, बूढ़ी गंडक नदी में हुआ हादसा, नाव पर 20 यात्री थे सवार

खगड़िया, जेएनएन। उफनती बूढ़ी गंडक में एक नाव डूब गई। नाव पर डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। यह हादसा मंगलवार की शाम खगड़िया-मानसी के बीच पांच किलोमीटर घाट पर घटी। सूचना मिलते ही डीएम आलोक रंजन

loksabha election banner

घोष, एसपी मीनू कुमारी, मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। घाट पर कोहराम मचा हुआ था। लोग अपनों को खोज रहे थे। एसडीआरएफ की टीम भी वहां पहुंच गई है। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान में दिक्कतें आ रही थी। बताया कि नाव पर 20 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें अधिकांश महिलाएं व बच्चे थे। रात होने के कारण बहुत कुछ पता नहीं चल पाया।

नदी में पानी बढ़ने व यातायात का साधन नहीं रहने के कारण बूढ़ी गंडक पार बसे एकनियां दियारा, सोसायटी टोला, सोनवर्षा आदि गांव के सैकड़ों लोग नाव से ही हाट बाजार आते हैं। सभी मानसी व खगड़िया बाजार करके नाव से गांव जा रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में तेज आंधी आई और नाव डूब गई।

बुधवार सुबह भी डूबे हुए लोगों की खोज जारी है। अब तक नौ शव बरामद किए जा चुके है। अभी भी एक दर्जन से ज्‍यादा सवारियों का पता नहीं चल सका है।

रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बलबीर यादव उर्फ पप्पू ने बताया कि नाव पर सवार सोसायटी टोला, वार्ड नंबर दो के कुछ लोगों शव बरामद किया गया है। नाव सोनवर्षा की थी और नाव पर नाव मालिक के बेटी और दामाद भी सवार थे। दोनों का अब तक पता नहीं चल सका है।

घटनास्थल पर डीएम, एडीएम, सदर एसडीओ आदि कैंप रहे हैं। एसडीआरएफ की टीम खोजबीन चला रही है। भारी भीड़ जमा है। कोहराम मचा हुआ है। डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि नाव हादसे के दौरान डूबे लोगों की खोज जारी है।

संसारपुर घाट को अस्थाई कैंप स्थल बनाया गया है। यहां डीएम आलोक रंजन घोष, एसपी मीनू कुमारी, एडीएम शत्रुंजय मिश्रा, सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार, बीडीओ राजेश कुमार राजन, सीओ अंबिका प्रसाद, पुलिस इंस्पेक्टर बासुकीनाथ झा समेत कई अधिकारी कैंप किए हुए हैं।

बेगूसराय से भी एसडीआरएफ की टीम मंगाई गई है। खगड़िया व बेगूसराय की एसडीआरएफ टीम नदी में लापता लोगों की खोजबीन में दिन भर जुटी रही। अब तक बरामद शवों में अधिकांश महिला व बच्चे के हैं। अब भी आधे

दर्जन से अधिक लोगों के लापता होने की बात कही जा रही है।

इनके शव बरामद किए गए

डीएम ने बताया कि खगड़िया के सोनवर्षा के शंभू यादव के पुत्र 10 वर्षीय सुशांत कुमार, रंजीत यादव की पुत्री 12 वर्षीय शिवानी, रोशन यादव की पत्नी 25 वर्षीय दुलारी देवी, सोसाइटी टोला के छोटुकी यादव की पत्नी 47 वर्षीय विशेखा देवी, पोहल यादव की पत्नी 25 वर्षीय रूपम देवी, गोगरी के वासुदेवपुर के रंजीत यादव के पुत्र वर्षीय 10 अंकुश कुमार उर्फ भोला, एकनियां दियारा के रंजीत पासवान की पत्नी रेखा देवी के शव बरामद किए गए हैं। जबकि दो शव मुंगेर जिले के हैं। मुंगेर जिले के देवन डॉक्टर टोला के रामदेव ठाकुर के पुत्र 38 वर्षीय पुत्र रविंद्र ठाकुर और इंगलिश टोला, मुंगेर के सखीचंद्र मंडल के 15 वर्षीय पुत्र अभिमन्यू कुमार के भी शव बरामद किए गए हैं।

सभी शवों को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है। डीएम ने कहा कि मृतकों के स्वजनों को आपदा राहत कोष से चार-चार लाख के चेक उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

नौका पर खगड़िया और मुंगेर जिले के लोग थे सवार

डीएम ने बताया कि नाैका पर 15 लोग सवार थे कि 25 अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वैसे मुंगेर डीएम से भी बातचीत हुई है। पता चला है कि 10 से 12 लोग तैरकर बाहर आए। जो मुंगेर व खगडिया जिले के रहने वाले थे। मगर इसका सत्यापन नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि नदी में गश्ती करने को लेकर तैनात एसडीआरएफ की टीम ने नाविक को आंधी आने की सूचना देकर नाव नहीं चलाने को कहा था। मगर नाविक की मनमानी थी कि हिदायत के बाद भी नौका को चलाया गया और इतनी बड़ी हादसा घटी।

नौ शव बरामद किए गए हैं। कितने लोग लापता है स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। मृतकों के स्वजनों को उचित पहचान पर चार-चार लाख का चेक उपलब्ध कराया जा रहा है। नौका मालिक व नाविक पर केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। - आलोक रंजन घोष, डीएम, खगड़िया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.