भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी की भागलपुर जिला इकाई गठित, जानें... किनको-किनको मिली जगह
भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी यह गैर राजनीतिक संगठन है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों और सिद्धांतों पर आधारित यह संगठन है।
भागलपुर, जेएनएन। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी की भागलपुर जिला इकाई का गठन कर लिया गया। यह एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है। इसमें श्रीकांत सिंह को जिला अध्यक्ष, आशीष कुमार उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, गौरव कुमार सिंह को जिला महामंत्री, अविनाश कुमार उत्तम को जिला संयोजक, संदीप कुमार दूबे को जिला प्रवक्ता और नितेश कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री की नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प
भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी का ध्येय वाक्य अटल आदर्श, अटल विचार है। यह संगठन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों और सिद्धांतों पर आधारित है। इसके 36 सूत्रीय उद्देश्य हैं। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन, राष्ट्रीय महामंत्री शशिभूषण सिंह और बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंह हैं। यह गैर राजनीतिक संगठन है।
बधाई दी
इनके मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांंडेय, उपाध्यक्ष दिलीप निराला, संतोष कुमार, विपुल शर्मा, पवन मिश्रा, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, मुरारी पासवान, प्रिंस मंडल, डॉ प्रीति शेखर, अजीत गुप्ता, स्वेता सिंह, प्यारे हिंद, अर्जित शाश्वत चौबे, चंदन ठाकुर के अलावा बीरेंद्र चौधरी, राघव सिंह, आकाश वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष पांडेय, कृष्ण नंदन चौधरी, आकाशदीप वर्मा, पप्पू झा आदि ने बधाई दी है।
भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी के 36 सूत्रीय संकल्प पत्र के कुछ अंश
स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत, पॉलीथिन मुक्त भारत, अश्लीलतामुक्त भोजपुरी भाषा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रष्टचार निवारण, मिलावट उन्मूलन, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, बाल विवाह पर रोक, नशामुक्त संकल्प भारत, पर्यावरण प्रदूषण निवारण, भारतीय अटल स्वरोजगार योजना का संचालन, जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाना, शिक्षा और चिकित्सा के अधिकार को भारत के संविधान के मूल अधिकारों में शामिल करवाना, अपराधमुक्त राजनीति, दहेज प्रथा निवारण, मृत्युभोज निवारण, गरीब लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाना, महंगाई की मूल कारणों की खोज और समाधान की पहल, कुपोषण निवारण कार्यक्रम, संतानों द्वारा उपेक्षित व निराश्रित वृद्धजनों के संरक्षण हेतु पहल, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, बिजली और सुलभ शौचालय की व्यवस्था, उपभोक्ताओं को अधिकार, उचित मूल्योंं पर सामान उपलब्ध करवाना आदि। यह संगठन भारतीय संस्कृति, भारत का आध्यात्म और यहां के गौरवशाली अतीत की रक्षा के लिए है।