Move to Jagran APP

Corona effect : lock down का सख्ती से पालन कर रहे लोग, जिला प्रशासन की पैनी नजर

Corona effect कोरोना के संक्रमण के बचाव के लिए लॉक डाउन लगाया गया है। भागलपुर सहित पूर्व बिहार सीमांचल आदि क्षेत्रों के लोग इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 03:07 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 03:32 PM (IST)
Corona effect : lock down का सख्ती से पालन कर रहे लोग, जिला प्रशासन की पैनी नजर
Corona effect : lock down का सख्ती से पालन कर रहे लोग, जिला प्रशासन की पैनी नजर

भागलपुर, जेएनएन। भागलपुर के सड़कों पर पसरा सन्नाटा। कई मोहल्लों में लोगों ने की बैरिकेडिंग। कई लोगों को बेवजह बाहर निकलने पर पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ा। शहर के दर्जनों मोहल्ले व गलियों में बांस, लोहे की पाइप आदि से बैरिकेडिंग की जा रही है। जिससे केवल ऐसे ही लोगों को गुजरने दिया जाएगा जिन्हें जरूरी सेवा लेनी होगी। जरूरी सेवा के लिए वाहनों को जिला प्रशासन द्वारा पास निर्गत किया जा रहा है।

loksabha election banner

बांका : लॉकडाउन के पांचवें दिन सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। शाम द्गह्यड्ड प्रशासनिक निगरानी में राशन और सब्जी की दुकानें खुलीं। इस दिन पुलिस ने लॉकडाउन तोडऩे पर आठ वाहन जब्त किए। इनसे साढ़े चार हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। शाम चार बजे बाजार में गांधी चौक से शिवाजी चौक तक कुछ चहल-पहल दिखी। लोग बाजार निकले। वहीं बौंसी और धोरैया सीमा पर पैदल झारखंड और बंगाल से मजदूरों का लौटना जारी रहा। संबंधित प्रखंडों में इसकी जांच जारी है।

जमुई : जमुई में लॉकडाऊन का असर है। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। दवा व राशन को छोड़ सभी दुकानें बंद हैं। आवश्यक सेवा को छोड़कर अन्य वाहनों का परिचालन ठप है।

लखीसराय : लखीसराय में शहर से लेकर गांव तक लॉकडाउन का असर दिखने लगा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। गैर जरूरी सभी दुकानें बंद हैं। पुलिस और जिला प्रशासन की पहल से लोग खुद ही सतर्कता बरत रहे हैं।जिला प्रशासन ने नगर परिषद के रैन बसेरा में 47 बाहरी लोगों के भोजन और आवासन की व्यवस्था कराई है।

मुंगेर : मुंगेर में लॉकडाउन का चौथे दिन भी व्यापक असर दिखा। शहर की मुख्य सड़कें दिन भी वीरान रही। वहीं, गुलजार पोखर सहित कई मुहल्ला में लोगों ने खुद से बांस बल्ला लगा कर लॉकडाउन कर लिया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग खुद से अपने गांव मुहल्ला को लॉकडाउन करने लगे हैं। लॉकडाउन को लेकर पुलिस की सख्ती के बाद अब लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

खगडिय़ा : लॉकडाउन शनिवार को असरदार रहा। डीएम और एसपी स्वयं पल-पल की जानकारी लेते रहे। एनएच-31, 107 और महेशखूंट-अगुवानी पथ पर आवश्यक वाहन ही दौड़ते नजर आए। बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों का आना जारी है। अब तक 3,316 मजदूर खगडिय़ा लौट चुके हैं। इननकी सतत निगरानी रखी जा रही है।

सुपौल : लॉकडाउन को लेकर सड़कों पर सन्नाटा है। आवश्यक दुकानों को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद हैं। वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सहरसा : लॉकडाउन को लेकर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सब्जी मार्केट को पटेल मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया है। सब्जी मार्केट में दुकान चलाने पर एक दुकानदार की सब्जी सदर थाना पुलिस ने जब्त कर ली।

मधेपुरा : लॉकडाउन को लेकर सड़कों पर सन्नाटा है। आवश्यक दुकान छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद है। वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। सब्जी मार्केट को मार्केट से हटाकर शिवनंदन उच्च विद्यालय के मैदान में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अररिया : जिले में लॉक डाउन के दौरान शनिवार को भी जरूरी सामान को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रहीं। छिटपुट लोगों को छोड़कर बाजार में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। कुछ बाइकें भी जब्त की गईं।

किशनगंज : लॉकडाउन का असर बाजारों में दिख रहा है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। निर्धारित समयानुसार सुबह शाम को सब्जी व राशन दुकानें और दिनभर दवा दुकानें खुली रहती है। बाजार में सुबह-शाम भीड़ देखी जा रही है। हालांकि सब्जी बाजार को छोड़ अन्य जगहों पर एहतियात का पालन किया जा रहा है।

कटिहार : लॉकडाउन का असर देखा गया। सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। दवा व राशन को छोड़ सभी दुकानें बंद रही। आवश्यक सेवा को छोड़ अन्य वाहनों का परिचालन ठप रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.