फरार हुए दोनों संदिग्ध लौटे अस्पताल
मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से शुक्रवार कोफरार हुए कोरोना के दो संदिग्ध मरीज शनिवार को खुद अस्पताल पहुंच गए। उसमें से एक खरीक और दूसरा ममलखा के रहने वाले हैं।
भागलपुर। मायागंज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से शुक्रवार कोफरार हुए कोरोना के दो संदिग्ध मरीज शनिवार को खुद अस्पताल पहुंच गए। उसमें से एक खरीक और दूसरा ममलखा के रहने वाले हैं।
आइसोलेशन वार्ड में अभी 16 मरीज भर्ती हैं। इनमें 14 संदिग्ध और दो कोरोना के पॉजेटिव मरीज शामिल हैं। भर्ती मरीजों के कमरों में बाहर से ताला लगा दिया गया है। वहीं, शनिवार को कुल 139 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। इनमें से पीरपैंती से आए एक मरीज को भर्ती किया गया। इसके अलावा एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी मंडल ने कहा कि शनिवार को भर्ती हुए एक मरीज का सैंपल रविवार को लिया जाएगा। निजी अस्पताल इमरजेंसी सेवा चालू रखें
डीएम के निर्देश पर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने निजी अस्पताल के डॉक्टरों को इमरजेंसी सेवा शुरू करने का निर्देश दिया है, ताकि गंभीर मरीजों का इलाज संभव हो सके।