संदिग्धों के घर निगम ने चस्पा किया लाल पर्चा
कोरोना को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। विदेश और दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले लोगों के घरों को चिह्नित कर लाल पर्चा चस्पा किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Mar 2020 01:15 AM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2020 01:15 AM (IST)
भागलपुर। कोरोना को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। विदेश और दूसरे प्रदेशों से लौटने वाले लोगों के घरों को चिह्नित कर लाल पर्चा चस्पा किया जा रहा है। इसके साथ ही संदिग्धों को 14 अप्रैल तक होम क्वारंटाइन पर रहने की सलाह दी जा रही है। शनिवार को नगर निगम की ओर से कोरोना संदिग्धों के घर लाल पर्चा चस्पा किया जा रहा है। पहले दिन आधा दर्जन घरों के बाहर पर्चा चस्पा किया गया।
जगरनाथ सुरीलेन रामसर में तीन दिन पहले एक व्यक्ति अलीगढ़ से आया था। घर के सभी सदस्यों को दूर रहने की सलाह दी गई है। नगर निगम ने ऐसे 17 घरों की पहचान की है, जहां लाल पर्चा चस्पा करना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें