Move to Jagran APP

BJP : बोले जिलाध्‍यक्ष-मंडल, मंच और मोर्चा इकाई में कार्यकर्ताओं का शीघ्र करें मनोनयन Bhagalpur News

भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय ने कहलगांव और पीरपैंती में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्‍होंने संगठन की मजबूती के लिए इकाई का शीघ्र गठन करने का निर्देश दिया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 09:41 AM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 03:56 PM (IST)
BJP :  बोले जिलाध्‍यक्ष-मंडल, मंच और मोर्चा इकाई में कार्यकर्ताओं का शीघ्र करें मनोनयन Bhagalpur News
BJP : बोले जिलाध्‍यक्ष-मंडल, मंच और मोर्चा इकाई में कार्यकर्ताओं का शीघ्र करें मनोनयन Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। कहलगांव के गांगुली पार्क विक्रमशिला बिहार में कहलगांव विधानसभा क्षेत्र भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की हुई एक बैठक में संगठन को मजबूत करने, सरकार के कार्यों, पार्टी के नीतियों को जन-जन तक पहुंचने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कहलगांव नगर भाजपाध्यक्ष नीतू चौबे ने की। बैठक को जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने संबोधित करते हुए सभी मंडल अध्यक्षों को दो दिन के अंदर अपने-अपने मंडल कमेटी की बैठक कर संगठन को विस्तार और मजबूत करने की बात कही। सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर सम्मान माल्यार्पण कर नमन किया गया। बैठक को जिला उपाध्यक्ष कन्हाई मंडल, बद्री प्रसाद मंडल, देवव्रत घोष, उमाशंकर, आदित्य पांडेय ने संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में जाकर अभियान चलाने और विस्तार करने की बात कही। बैठक को सन्हौला मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, कहलगांव ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ज्‍योतिष पासवान, सनोखर मंडल अध्यक्ष अनुज दुबे, रवि सिंह आदि ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए की जीत के लिए अभी से प्रयास शुरू करने और सभी कार्यकर्ताओं को संगठित कर कार्यक्रम चलाने की बात कही।

prime article banner

संगठन विस्तार पर चर्चा

पीरपैंती प्रखंड के शेरमारी बाजार स्थित प्रियदर्शिनी विवाह भवन के सभागार में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मिठू पांडेय की अध्यक्षता में पार्टी के विधानसभा अंतर्गत पडऩे वाले सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी आदि के साथ बैठक की गई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने संगठन विस्तार के लिए आगामी किए जाने वाले कार्यों और कार्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्‍होंने मार्च के अंत तक सभी मंच मोर्चा का विस्तार करने का निर्देश दिया। आगामी छह अप्रैल को पार्टी की स्‍थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थापना दिवस मनाया जाएगा। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें बूथ पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता भी संगठन हित में हर स्तर पर अपना विचार रख सकता है। कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। बैठक में पूर्व विधायक अमन कुमार ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी अपना अधिकाधिक समय संगठन को दें ताकि पुन: जिले के सभी विधानसभा में एनडीए का उम्मीदवार भारी मतों से विजयी हो। बैठक में जिला महामंत्री मुरारी पासवान, देवव्रत घोष, अभिनव सिंह के अलावा शिवबालक तिवारी, ऋषिकेश सिंह, मिंकू तिवारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

बीजेपी के जिलाध्यक्ष मिले मृतक के परिजन से

जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत भड़ोखर गांव में उपद्रवियों ने होली के दिन विष्णुदेव मंडल की हत्या से भारतीय जनता पार्टी आक्रोशित है। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय कई कार्यकर्ताओं के साथ भड़ोखर जाकर मृतक के पिता अशोक मंडल से मिले। जिलाध्यक्ष ने मृतक के स्वजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। रोहित पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मृतक के स्वजनों के साथ है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उनके साथ देवव्रत घोष, नभय चौधरी, प्यारे हिंद, विश्व हिंदू परिषद विभाग मंत्री पारस शर्मा आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK