बांका में पेट्रोल पंप संचालक से दिनदहाड़े 2 लाख 50 हजार की लूट, अपराध नियंत्रण में फेल हो रही पुलिस
बांका के बरियारपुर के पेट्रोल पंप संचालक से 2 लाख 50 हजार की लूट की वारदात को अंजाम देते हुए अपराधी फरार हो निकले। मामले के बाद से इलाके में सनसनी व्य ...और पढ़ें

संवाद सूत्र , शंभुगंज (बांका) : शंभुगंज - झखरा नहर मोड़ पर हनुमान मंदिर के समीप रविवार की दोपहर पकरिया गांव निवासी पेट्रेाल पंप संचालक पुष्पेंद्र कुमार सिंह से हथियार के बल पर नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सहित नगद 2 लाख 50 हजार की लूट कर ली और फरार हो निकले। थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंप संचालक ने बताया कि वे मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड के पैरू मंडल चौक के समीप मंत्रिका पेट्रोल पंप चलाते हैं। रामनवमी का ध्वजारोहण को लेकर घर जा रहे थे। तभी उक्त घटना घटी है। पुष्पेंद्र ने बताया कि घर में भतीजे की शादी लगी है। इसके लिए अन्य निजी काम के लिए बाइक की डिक्की में ढाई लाख नकदी लेकर घर आ रहे थे। शंभुंगज बाजार से दोपहर 12 बजे के करीब नहर मोड़ के रास्ते आ रहे थे। बाजार से करीब सौ गज की दूरी पर पीछे से सफेद रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने रास्ता रोककर एक ने कनपटी में हथियार सटाकर पहले मोबाइल लिया। इसके बाद बाइक लेकर फिर शंभुगंज की तरफ फरार हो गए।
विरोध करते तो जा सकती थी जान - संचालक
पीडि़त ने बताया कि सभी बदमाशों के चेहरे गमछे से ढका था। यदि लूट का विरोध करते तो जान जा सकती थी।
लूट पर पुलिस का नियंत्रण नहीं
केस स्टडी-एक: चार दिसंबर 2021 को 18.41 लाख रुपये की बैंक लूट हुई है। इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
केस स्टडी-दो: तीन अगस्त 2019 को थाना से महज आधे किलोमीटर की दूरी पर गंगटी नदी पुल पर बंधन बैक कर्मी भवेश यादव से डेढ लाख की लूट हुई थी। इसकी भी गुत्थी नहीं सुलझी है।
केस स्टडी-तीन: अप्रैल माह में झखरा नहरमोड़ पर फुल्लीडुमर के शिक्षक अशोक यादव से 60 हजार की लूट हुई थी। इस कांड में एक भी बदमाश नहीं पकड़े गए हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।