Move to Jagran APP

मासूम बच्चियों के सामने अपराधियों ने मां की पीट-पीटकर हत्या Bhagalpur news

भागलपुर में अपराधियों ने एक महिला की पीटकर हत्या कर दी। जबकि महिला के कई स्वजन को घायल कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 01:53 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 01:53 PM (IST)
मासूम बच्चियों के सामने अपराधियों ने मां की पीट-पीटकर हत्या Bhagalpur news
मासूम बच्चियों के सामने अपराधियों ने मां की पीट-पीटकर हत्या Bhagalpur news

भागलपुर [जेएनएन]। हबीबपुर के लाजपत नगर, दाउदबाट में बदमाशों ने सोमवार रात को मासूम बेटियों के सामने जूली देवी (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान उसके पति अनिल मंडल को भी मारपीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में अनिल की दूसरी पत्नी सरिता देवी ने कैलाश मंडल और उसके बेटे नीतू मंडल व श्याम मंडल पर हत्या का केस दर्ज कराया है। सरिता के मुताबिक उन लोगों का कैलाश से पुराना जमीन विवाद चल रहा है। इस लेकर उसने कई बार पति को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपित कैलाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

तीसरी पत्नी की हत्या में जेल गया था अनिल

हबीबपुर इंस्पेक्टर मु. इनामुल्ला ने बताया कि अनिल ने चार शादियां की है। जूली देवी अनिल की चौथी पत्नी थी। उसकी पहली शादी बैजानी फुलवरिया की रहने वाली लड़की से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद वह उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद अनिल ने सरिता से शादी की। बेटा नहीं होने पर उसने कजरैली की ही एक लड़की के साथ तीसरी शादी की। पांच-छह साल पूर्व उसकी हबीबपुर इलाके में हत्या हो गई। हत्या का आरोप अनिल और उसकी दूसरी पत्नी सरिता पर लगा। दोनों करीब एक वर्ष तक जेल में रहे थे। जेल से निकलने के बाद अनिल ने जूली के साथ शादी की।

जमीन का चल रहा विवाद 

सरिता के मुताबिक कैलाश मंडल उनका पड़ोसी है, वह उन लोगों की छोटी बादरपुर स्थित जमीन को हड़पने चाहता है। तीन साल पहले उसने उन लोगों की जमीन को दबाकर चारदीवारी भी कर दी थी। इसके अलावा एक बार घर में आग भी लगा दी थी। कैलाश ने कई बार अनिल को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी विवाद में आरोपितों ने देर रात दाउदबाट घर में घुसकर सो रहे दंपती पर हमला बोला। स्थानीय लोगों को जानकारी होने पर दंपती को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जूली को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति की हालत गंभीर बनी है। घटना की जांच के लिए सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज, प्रभारी सिटी डीएसपी रत्न किशोर झा मौके पर पहुंचे थे।

अलग-अलग घरों में रहती थीं दोनों पत्नियां 

अनिल अपनी दूसरी पत्नी को मधुसूदनपुर इलाके के छोटी बादरपुर स्थित पुश्तैनी घर पर रखते था। सरिता को 25 साल की बेटी है जबकि एक तीन साल का बेटा अमरेश है। जिस समय जूली की हत्या हुई अमरेश भी वहीं था। बेटी कंचन की शादी कंझिया के गोविंद मंडल के साथ हुई है। जबकि जूली को दो बेटी अमृता और आंचल है। अनिल ने जूली से 2015 में शादी की थी। उसका मायका हबीबपुर इलाके के भैरोपुर में है। अनिल उसे दाउदबाट में रखता था। दोनों घर के बाहर ही सत्तू की दुकान चलाते थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.