पांच दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश, जानिए... मौसम पूर्वानुमान Bhagalpur News
बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी ने कहा कि अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी एक दो डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट आने की संभावना है।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 07:56 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 07:56 AM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। बंगाल की खाड़ी में हवा का निम्न दाब बनने से मानसून कमजोर ही सही, लेकिन सक्रिय हुआ है। इसके कारण अगले पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान औसतन औसतन आठ किलोमीटर की गति से पूर्वा हवा भी चलेगी।
बीएयू मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी प्रो. बीरेंद्र कुमार ने कहा कि अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी एक दो डिग्री सेल्सियस तक कि गिरावट आने की संभावना है। बारिश हुई तो खेती-किसानी के लिए यह वरदान साबित होगी।
इधर, रविवार को दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ हुई करीब चार मिलीमीटर बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी सुबह से मौसम सुहावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें