फन फैशन फिस्टा विद फूड : जानिए... कौन बने लायंस क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना का मिसेज और मिस Bhagalpur News
लायंस क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना की ओर से नगर एक होटल में फन फैशन फिस्टा विद फूड कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मिस फेमिना और मिसेज फेमिना का चुनाव हुआ।
भागलपुर [जेएनएन]। लायंस क्लब ऑफ भागलपुर फेमिना की ओर से नगर एक होटल में फन फैशन फिस्टा विद फूड कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मिस फेमिना और मिसेज फेमिना का चुनाव हुआ। जजों ने श्रेया खेत्रीवाल को मिस फेमिना के लिए चयन किया। वहीं, सोनल कुमारी दूसरे और तृप्ति भालोतिया तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद किरण वर्मा मिसिस फेमिना चुनी गई। विजेताओं को क्राउन पहनाकर पुरस्कृत किया।
म्यूजिक के बीच खूब हुई मस्ती
कार्यक्रम में फिल्मी गीतों के बीच महिलाओं ने खूब मस्ती की। कॉन्वेंनर सारिका खेत्रीवाल, शशि मोहता, निधि सेठ, प्रिया खेतान थी। अध्यक्ष सारिका जैन ने कहा कि भागलपुर के लिए यह कार्यक्रम पूरी तरह नया है। जज के रूप में पूर्व उप महापौर प्रीति शेखर, शशि भुवानिया, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष शोभा खेत्रीवाल, अलका दुग्गड़, सरोज रही।
ये थीं मौजूद
कार्यक्रम में फेमिना की सचिव रश्मि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूनम टिबरेवाल के साथ साथ मोनिका बेजवानी, शशि दालुका, किरण बेजवानी, उमा दालुका, नीलिमा जैन, नीलम नथानी, पल्लवी सिंघानिया, ममता खेतान, अरुणिमा सिन्हा ,बिना सिंघानिया चेतना खेतान, बीना शर्मा, संगीता झुनझुनवाला ,रश्मि झुनझुनवाला, साक्षी सहेला, उषा दलनिया, सुनीता सिंघानिया, संगीता गोयनका, राखी झुनझुनवाला,रेणु बेजवानी, नैनी रानी ,ज्योति लाल ,रेखा डोकानिया सहित कई महिलाएं थीं।