Move to Jagran APP

सुल्‍तानगंज पहुंचे RCP, अनंत सिंह मामले में किया सरकार का बचाव Bhagalpur News

आरसीपी सिंह गुरुवार को सुबह सुत्‍लानगंज पहुंचे। उन्‍होंने यहां एनडीए कार्यकर्ताओं से भेंट की। एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका यहां भव्‍य स्‍वागत किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 09:37 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 09:37 AM (IST)
सुल्‍तानगंज पहुंचे RCP, अनंत सिंह मामले में किया सरकार का बचाव Bhagalpur News
सुल्‍तानगंज पहुंचे RCP, अनंत सिंह मामले में किया सरकार का बचाव Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। जदयू के राष्‍ट्रीय महासचिव राज्‍यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि अनंत सिंह मामले में विपक्ष सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है। उन्‍होंने कहा इस मामले में सरकार की भ‍ूमिका नहीं रही है। प्रशासन स्‍वतंत्र रूप से अनंत सिंह मामले में कार्रवाई कर रही है। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष बौखला गई है, उनके पास कोई मुद्दे नहीं है। बिहार में अब विपक्ष है ही नहीं। इस कारण विपक्षी पार्टियां मनगढ़ंत बातें कर रही है। एक प्रश्‍न के जवाब में उन्‍होंने कहा कि बिहार में एनडीए एक साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लडेगी। उन्‍होंने एनडीए में किसी भी प्रकार मतभेद नहीं होने की बात कही।

loksabha election banner

जदयू कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

आरसीपी सिंह गुरुवार को सुबह सुत्‍लानगंज पहुंचे। उन्‍होंने यहां एनडीए कार्यकर्ताओं से भेंट की। एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका यहां भव्‍य स्‍वागत किया। जदयू के स्‍थानीय कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला कि आरसीपी सिंह सुल्‍तानगंज आ रहे हैं उनके स्‍वागत से प्रवेश मार्ग पर इंतजार करने लगे।

पुष्प गुच्छ देकर किया माल्यार्पण
आरसीपी सिंह ने सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा तट पर आस्था की डुबकी लगाई। परिवार संग पहुंचे जदयू नेता ने कांवर यात्रा का संकल्प लिया। इससे पूर्व सुल्तानगंज पहुंचने पर उनका स्थानीय और प्रदेश के जदयू नेताओं ने गर्मजोशी से पुष्प गुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनकी अगवानी बांका के जदयू सांसद गिरधारी यादव ने की। सुल्तानगंज में उनका स्वागत प्रखंड जदयू अध्यक्ष अमित कुमार रवि, पवन केशान, बबुआ नंदन चौधरी, नगर अध्यक्ष प्रोफेसर संजय मंडल आदि ने किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन, थानाध्यक्ष रामप्रीत कुमार दल बल के साथ मौजूद रहे। आरसीपी सिंह जिस मार्ग से गुजर रहे थे। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम स्थानीय प्रशासन ने किए गए थे।

विपक्ष सिर्फ बयानबाजी कर रही है 
रवाना होने से पूर्व पत्रकारों के सवाल पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बौखलाहट की स्थिति में विपक्ष कुछ से कुछ बयानबाजी कर रही है। शब्दों की मर्यादा लगातार गिरती जा रही है, कौन क्या बोल रहे हैं कुछ पता नहीं चल रहा। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के आवास पर जो भी हथियार बरामद हुए हैं, उस पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बेवजह विपक्ष में बैठे लोग इसे राजनीतिक रंग देने में तुले हुए हैं। लिपि सिंह सरकार की अधिकारी है और वह सरकार के लिए काम कर रही है। उन  ऐसे आरोप लगाना सरासर गलत है।

'क्यों करे विचार, ठीक तो है नीतीश कुमार' 
जदयू द्वारा दिए गए नारे  'क्यों करे विचार, ठीक तो है नीतीश कुमार' पर उन्होंने कहा कि यह जदयू की आवाज नहीं बल्कि जन जन की आवाज है। बिहार की जनता नीतीश कुमार को विकास पुरुष मान चुकी है और उन्हीं का नेतृत्व पसंद करती है। 

वाहन से देवघर रवाना
सुल्‍तानगंज में आरपीसिंह ने कहा कि वे देवघर जाने के लिए यहां आए हैं। उन्‍होंने कहा बाबा के दरबार में वे सुल्‍तानगंज से गंगा जल लेकर जाएंगे। उन्‍होंने गंगा स्‍नान किया। पंडितों से गंगा जल का संकल्‍प कराया। सुल्‍तानगंज में बाबा अजगबीनाथ की पूजा की। इसके बाद वाहन से देवघर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ दो दर्जन से ज्‍यादा वाहन थे। सभी पर जदयू कार्यकर्ताओं के अलावा सुरक्षाकर्मी सवार थे। सभी देवघर के लिए रवाना हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.