JDU : अधिक से अधिक क्रियाशील सदस्यों को बनाने का लक्ष्य Bhagalpur News
जदयू ने भागलपुर में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अख्तर ने चलाया सदस्यता अभियान और नए लोगों को सदस्य बनाए।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 12:39 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 03:12 PM (IST)
भागलपुर [जेएनएन]। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक मुस्लिम हाईस्कूल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधान पार्षद तनवीर अख्तर ने की। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रखंड अध्यक्ष व वार्ड अध्यक्षों ने हिस्सा लिया।
प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत शबाना दाउद ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की। उन्होंने सभी अध्यक्षों को अधिक से अधिक क्रियाशील सदस्य बनाने का निर्देश दिया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने शाहजंगी मेला मैदान में 25 लोंगों को जदयू की सदस्यता ग्राहण कराई।
बैठक में जिलाध्यक्ष परवेज आलम, नगर अध्यक्ष हसनैन अंसारी, इबरार अंसारी, मजहर अख्तर शकील, मास्टर मंजूर, मो. सेराजुल, प्रदेश उपाध्यक्ष महबूब आलम, सिकन्दर जमाल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें