Move to Jagran APP

भाड़े के मकान में मृत मिली मुंगेर विधायक की पत्नी

भाड़े के मकान में मृत मिली विधायक की पत्नी

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 10:03 PM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 06:33 AM (IST)
भाड़े के मकान में मृत मिली मुंगेर विधायक की पत्नी
भाड़े के मकान में मृत मिली मुंगेर विधायक की पत्नी

जेएनएन , मुंगेर : मुंगेर के राजद विधायक विजय कुमार विजय की पत्नी और कन्या प्राथमिक विद्यालय हाजीशुभान की प्रधानाध्यापिका आशा देवी शनिवार को शास्त्रीनगर रोड नंबर छह स्थित भाड़े के मकान में मृत मिली। विधायक की पत्नी उस मकान में अकेले रह रही थी। घटना की जानकारी तब मिली जब विधायक के पुत्र ने दिल्ली से मां के मोबाइल नंबर पर फोन किया। फोन रिसिव नहीं होने पर विधायक के पुत्र ने राजेश नंद किलियार को फोन कर कहा कि अंकल मम्मी फोन नहीं उठा रही है, जरा घर जा कर बात कराएं। राजेश नंद किलियर जब शास्त्री नगर स्थित आवास पर पहुंचे, तो विधायक की पत्नी बेड के नीचे जमीन पर गिरी हुई थी। राजेश ने तुरंत फोन कर विधायक के भाई प्रो. विनय कुमार सुमन, राजद नेता हसीबुर्ररहमान आदि को जानकारी दी। बाद में विधायक को भी फोन पर सूचना दी गई। इधर, विधायक के पत्नी के निधन की खबर मिलते ही आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विधायक के भाई प्रो. विनय कुमार सुमन ने कहा कि भैया और भाभी अपने पैतृक मकान को तोड़ कर नया मकान बनवा रहे हैं। मकान तुड़वाने के बाद ही उन्होंने शास्त्री नगर में किराया पर एक मकान लिया। भाभी हृदय रोग और लो ब्लड प्रेशर से पीड़ित थी। डॉ. के रंजन से उनका उपचार भी चल रहा था। विधायक के पुत्र विक्की और छोटू दिल्ली में रहता है। पति भी अक्सर बाहर ही रहते हैं। कई बार हमने भाभी से भी घर पर ही रहने का अनुरोध किया। वहीं, भतीजा से भी कहा कि मां को अकेले मत छोड़ो। घर में अकेले रहने और रात में तबियत खराब होने के बाद वह बेड से नीचे गिर गई होंगी। कमरे में कोई नहीं था, समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उनकी मृत्यु होने की संभावना है। वहीं पत्नी की मौत की जानकारी मिलने के बाद विधायक विजय कुमार विजय देर शाम मुंगेर पहुंच गए। बताते चलें कि वे 2014 में मुंगेर से विधायक चुने गए। इससे पहले 1998 में मुंगेर से सांसद चुने गए थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.