Move to Jagran APP

रायफल से गोली मार कर हत्या, जानिए दो हाथ जमीन की कहानी Bhagalpur News

गणेशी यादव को गोली लगने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। लोदीपुर जगदीशपुर व बबरगंज पुलिस खुटहा गांव में पहुंची। पर किसी ने घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 08:43 AM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 08:43 AM (IST)
रायफल से गोली मार कर हत्या, जानिए दो हाथ जमीन की कहानी Bhagalpur News
रायफल से गोली मार कर हत्या, जानिए दो हाथ जमीन की कहानी Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। लोदीपुर थाना के खुटहा गांव में बुधवार की रात को दो हाथ जमीन के विवाद में चचेरे भाइयों ने गणेशी यादव (60) की रायफल से गोली मार हत्या कर दी। हालांकि दूसरे पक्ष के सोहित यादव के जांघ में गोली लगी है। गोलीबारी की घटना के बाद गणेशी के परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आए। उधर, सोहित के परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में ले गए।

loksabha election banner

गणेशी यादव को गोली लगने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। लोदीपुर, जगदीशपुर व बबरगंज पुलिस खुटहा गांव में पहुंची। पर किसी ने घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। रात करीब एक बजे पुलिस को पूरी घटना की जानकारी मिली। घटना को लेकर खुटहा गांव में तनाव हो गया। तीनों थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है। इस मामले में गणेशी के परिजन ने सोहित यादव, मोहित यादव, रोहित यादव व सुबुकलाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रोहित के बारे में बताया कि वह झारखंड पुलिस का जवान है।

गणेशी यादव की पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि गणेश यादव बारात में जाने की तैयारी कर रहे थे। गांव से कांग्रेसी यादव की बारात जानी थी। गोतिया भी बारात में शामिल होने वाले थे। बारात निकलने वाली थी, उसी समय रोहित, सोहित और मोहित घर के पास दो हाथ जमीन को लेकर विवाद करने लगे। विवाद बढऩे पर दोनों तरफ से पहले हवाई फायङ्क्षरग हुई। हालांकि बारात में डीजे बजने के कारण किसी को गोलीबारी की आवाज गांव के अन्य लोगों को नहीं हो सकी। बाद में रोहित यादव ने रायफल से गोली गणेशी को मार दी। गोली उनके पेट में लगी।

उधर, सोहित को भी गणेशी पक्ष से चली गोली जांघ में लग गई। गांव के किसी अन्य लोगों को कुछ पता चलता इससे पहले ही गणेशी को परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में गणेशी यादव की मौत होने के बाद लोदीपुर पुलिस घटना की जानकारी हुई। जानकारी फ्लैश होते ही एसएसपी ने डीएसपी विधि व्यवस्था को तीन थानों को फोर्स को लेकर गांव में जांच करने के लिए भेजा। तब पूरी घटना की जानकारी हो सकी।

उधर, सोहित यादव ने घटना के बारे में कहा वह खुटहा पुल पर बैठा हुआ था। उसी समय गणेशी यादव, उसकी पत्नी और बेटा ने घेर कर मारपीट करना शुरू कर दिया। फिर जांध में गोली मार दी। देर रात पुलिस घायल सोहित को सदर अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। भारी संख्या में पुलिस मायागंज अस्पताल में भी देर रात तक कैंप किये रही। उधर, घटना की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि घर के पास ही दो हाथ जमीन का विवाद है। उसी विवाद के चलते गोलीबारी हुई। जबकि बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी बगीचा में आम का पेड़ काटने को लेकर सुबुकलाल से गणेशी का विवाद हुआ था। आरोपित सोहित यादव और सुबुकलाल यादव के खिलाफ अन्य मामले में थाने में मुकदमा दर्ज है।

विवादों में रहा खुटहा गांव

वर्ष 1995 में बिजली का खंभा लगाने को लेकर खुटहा गांव में विवाद शुरू हुआ था। उस समय धनंजय यादव और निरंजन यादव के गुट के बीच गोलीबारी हुई थी। उसमें सूर्य नारायण यादव की हत्या हुई थी। उस हत्या के मामले में गणेशी यादव को 2009 में उम्र कैद की सजा हुई थी। कुछ वर्ष जेल में रहने के बाद उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद बाहर थे। हालांकि उस विवाद के बाद राजद सुप्रीमो लालू यादव ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.