Move to Jagran APP

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अर्जित शाश्वत

भागलपुर : 17 मार्च को नववर्ष के जुलूस के बाद चंपानगर में हुए उपद्रव के मामले में केंद्रीय स्वास्

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 01 Apr 2018 06:49 PM (IST)
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अर्जित शाश्वत
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अर्जित शाश्वत

भागलपुर : 17 मार्च को नववर्ष के जुलूस के बाद चंपानगर में हुए उपद्रव के मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री के पुत्र व भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे को रविवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके पूर्व उन्हें बेगूसराय के रास्ते पटना से भागलपुर लाया गया।

loksabha election banner

:- एसीजेएम के यहां हुई पेशी : भागलपुर में उन्हें तिलकामांझी के जज कॉलोनी स्थित एसीजेएम अमित रंजन उपाध्याय के यहां पेश किया गया। एसीजेएम ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में विशेष केंद्रीय कारा (कैंप जेल) भेज दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच अर्जित को जेल ले जाया गया। मालूम हो कि शनिवार की देर रात उन्होंने पटना स्थित हनुमान मंदिर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

:- विक्रमशिला पुल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका पुलिस का रास्ता : अर्जित को पटना से बेगूसराय होकर भागलपुर लाया गया। इस सूचना पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता विक्रमशिला सेतु पर जमा हो गए। जब सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्कॉट करती हुई गाड़ियां पुलिस टीओपी के करीब पहुंचीं तो महिला कार्यकर्ताओं ने अर्जित के वाहन को रोककर उन्हें माला पहनाने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए इन्हें वहां से हटा दिया। इसके बाद पुलिस का रास्ता रोकने के लिए कुछ महिलाएं वाहन पर ही लेट गई, लेकिन पुलिस ने इन्हें हटा दिया।

:- महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का बवाल : अर्जित को माला पहनाने से रोकने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आक्रोशित हो गई। भाजपा नेत्री श्वेता सिंह ने पुलिस पर दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे लोग माला पहनाने के लिए जा रही थीं, लेकिन पुरुष पुलिसकर्मी ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें धक्का दे दिया। वहीं भाजपा नेता पुष्पा प्रसाद और विम्मी शर्मा ने कहा कि यदि उन्हें हटाना ही था, तो महिला पुलिसकर्मियों को लगाना चाहिए था। ऐसा नहीं कर प्रशासन ने सही नहीं किया है। इन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। अर्जित को जेल भेजने के समय भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पाडेय के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

--------

कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामे की जानकारी मिली है। भागलपुर में मूवमेंट की वीडियो बनवाई गई है। मामले में गठित टीम के साथ समीक्षा करने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा।

- मनोज कुमार

एसएसपी, भागलपुर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.