भागलपुर रेंज के 14 सिविल जमादार नहीं बन पाएंगे सूबेदार, जानिए... क्या है मामला
बोर्ड की बैठक में प्रोन्नति के लिए 59 नाम सामने थे। जिसमें से 14 को प्रोन्नति के लिए फिट नहीं पाया गया जबकि 35 को फिट पाते हुए प्रोन्नति पर अंतिम मुहर लग गई।
By Dilip ShuklaEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 06:08 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 02:40 PM (IST)
भागलपुर (जेएनएन)। रेंज के भागलपुर, बांका और नवगछिया में पदस्थापित 14 सिविल जमादार को सूबेदार में प्रोन्नति नहीं मिलेगी। इन्हें प्रोन्नति बोर्ड की बैठक में बुधवार को अनफिट पाया गया है। वहीं 35 नामों की अनुशंसा सिविल जमादार से सूबेदार के लिए बोर्ड ने की है।
डीआइजी कार्यालय में सिविल जमादार से सूबेदार में प्रोन्नति बोर्ड की बैठक डीआइजी विकास वैभव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सदस्य के रूप में बांका एसपी चंदन कुमार कुशवाहा और नवगछिया एसपी निधि रानी मौजूद थी।
बोर्ड की बैठक में प्रोन्नति के लिए 59 नाम सामने थे। जिसमें से 14 को प्रोन्नति के लिए फिट नहीं पाया गया जबकि 35 को फिट पाते हुए प्रोन्नति पर अंतिम मुहर लग गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें