Move to Jagran APP

स्कार्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, 10 लोग जख्मी, आठ की हालत गंभीर Bhagalpur News

नवगछिया के रगरा कुर्सेला के बीच एनएच पर स्कार्पियों और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में 10 लोग जख्मी हो गए।

By Dilip ShuklaEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 01:58 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 01:58 PM (IST)
स्कार्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, 10 लोग जख्मी, आठ की हालत गंभीर Bhagalpur News
स्कार्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर, 10 लोग जख्मी, आठ की हालत गंभीर Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। नवगछिया में रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण स्कार्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 10 लोग जख्मी हो गए हैं। आठ जख्‍मी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई।

loksabha election banner

घटना नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना इलाके की है। जहां एनएच-31 पर स्कार्पियो और ट्रक में भीषण टक्कर हुई। जानकारी के मुताबिक ट्रक नवगछिया से कटिहार की तरफ जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कार्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कार्पियो पर चालक सहित सभी यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना में 10 लोगों के घायल हो जाने की सूचना है। आठ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक और स्कार्पियो घटनास्थल पर ही पड़ा है। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 

स्कार्पियो सवार पूर्णिया से एक शादी समारोह से अपने घर कहलगांव लौट रहे थे। शनिवार को सभी लोग कहलगांव से पूर्णिया गए थे। देर रात शादी समारोह से लौटने के दौरान रविवार सुबह यह घटना हुई।

ये हैं घायल, सभी घायल कहलगांव के हैं

रतन कुमार पिता पप्पू साह

मु जाहिल पिता मोहम्मद गुलाम

नीलू कुमार पिता विनय मंडल

प्रिंस कुमार

सोनू कुमार पिता राजकुमार ठाकुर

मोनू ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर

मोहम्मद शाहिद पिता नीलू खान

संतोष कुमार पिता पप्पू कुमार ठाकुर

रितेश कुमार पिता उमेश प्रसाद

आर्मी जवान की मौत 

बांका। बांका में सड़क दुर्घटना में आर्मी जवान की मौत हो गई है। शव की पहचान बाबू टोला, बांका निवासी निशांत कुमार के रूप हुई है। जवान 15 दिन पूर्व ही गांव आए थे। वे पठानकोट में पदस्थापित थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.