इकतरफा प्यार में सिरफिरे ने लड़की को चाकुओं से गोदा, गिरफ्तार
बिहार के बेगूसराय में एक सिरफिरे आशिक ने कॉलेज छात्रा को सरेआम चाकू मारकर घायल कर दिया। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
बेगूसराय [जेएनएन]। इकतरफा प्यार में सिरफिरा आशिक हैवान बन गया। उसने लड़की को सरेआम चाकूओं से गोद दिया। घटना के चार दिनों बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंडा की दुकान चलाता है तथा वह लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन, लड़की को यह मंजूर नहीं था।
बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर मोहल्ला में बुधवार को बीए पार्ट -2 की छात्रा को चाकू मारकर घायल करने के मामले में शामिल सिरफिरे आशिक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आशिक रतनपुर ओपी क्षेत्र के शनिचरा स्थान प्रमिला चौक निवासी सोनू कुमार है।
एसपी रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि घायल छात्रा ने होश में आने के बाद पुलिस के समक्ष दिए बयान में बताया था कि सोनू कुमार उससे एकतरफा प्यार करता था। वह उससे जबरन शादी करना चाहता था, जिसका वह विरोध करती थी। इसी बात से चिढ़ कर सोनू ने बुधवार को उस पर जानलेवा हमला किया।
यह भी पढ़ें: पहले मारी गोली, फिर काट डाली गर्दन, हत्या के विरोध में उबला जनाक्रोश