Move to Jagran APP

रफ्तार का कहर, महिला की दर्दनाक मौत

बेगूसराय। एसएच 55 पर तेज रफ्तार वाहन ने 24 घंटे के अंदर महज सौ गज की दूरी पर अलग-अलग दुर्घटना में एक

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 04:45 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 04:45 PM (IST)
रफ्तार का कहर, महिला की दर्दनाक मौत
रफ्तार का कहर, महिला की दर्दनाक मौत

बेगूसराय। एसएच 55 पर तेज रफ्तार वाहन ने 24 घंटे के अंदर महज सौ गज की दूरी पर अलग-अलग दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो बार सड़क पर जाम लगाकर जमकर प्रशासन का विरोध कर नारेबाजी की। जानकारी अनुसार गुरुवार की सुबह थाना क्षेत्र के मकसपुर गांव निवासी रामप्रवेश चौधरी की लगभग 49 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गई। जबकि बुधवार की संध्या में थाना क्षेत्र के बढकुढबा गांव निवासी साइकिल सवार रामनंदन यादव के 14 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार एवं विमल यादव के 18 वर्षीय पप्पु कुमार के गंभीर रूप से जख्मी होने की सूचना है। बताते चलें कि गुरुवार की सुबह रोजाना की तरह उक्त महिला बेगूसराय स्थित निजी क्लीनिक में नर्स का कार्य करने के लिए जा रही थी। वह गांव से रिक्शे से भरकाहा चौक पहुंची और बस को पकड़ने के लिए सड़क क्रॉस कर रही थी। तभी बेगूसराय की ओर से फर्राटा भरती एक सफेद रंग की बोलरो गाड़ी उसे ठोकर मारकर गिरा दिया। महिला बोलरो के नीचे फंस गई। इधर बोलरो का चालक खुद को फंसता देख गाड़ी को भगाते गया। और महिला सड़क पर घिसटती चली गई। लगभग दो किलोमीटर दूर बिक्रमपुर गांव के मध्य विद्यालय चौक से कुछ दूरी पर गिर गई। जहां पर महिला की मौत हो गई। इस दो किलोमीटर के बीच उक्त महिला के शरीर का मांस, चमरे व कुछ अंग रास्ते भर गिरते चले गए। महिला का क्षत-विक्षित शव को देख लोगों का आक्रोश उग्र रुप ले लिया। देखते ही देखते लोग सड़क पर उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस बल पहुंच कर भीड़ को समझाने की कोशिश की। लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं हुई और स्थानीय प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने लगे। साथ ही गाड़ी और उसके चालक की गिरफ्तारी के साथ मुआवजे की मांग करने लगे। इसके पूर्व की घटना बुधवार की संध्या में ग्रामीणों ने भरकाहा चौक पर लगभग चार घंटे तक सडक को जाम रखा था। इसके तुरंत बाद 24 घंटे के अंदर हुए इस घटना से लोगों के सब्र का बांध टूट गया। लोग सड़क पर उतर गए। मौके पर एसडीपीओ सूर्यदेव कुमार, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर, सीओ अनिल कुमार पंजियार, थानाध्यक्ष, मुखिया गोपाल कुमार ¨सह भीड़ को समझाने में जुटे थे। छह घंटे काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया गया। मौके पर हताहत महिला के परिजनों को राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना से 20 हजार एवं कबीर अंत्येष्टि योजना से तीन हजार नकद भुगतान किया गया। तत्पश्चात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। चार घंटे जाम रहने को कारण और धूप व भीषण गर्मी से राहगीर काफी परेशान रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.