Move to Jagran APP

वैक्सीन के लिए लौटाए जाने पर महिलाओं ने किया हंगामा

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र का महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र बनवारीपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है। यहां समय पर चिकित्सक नहीं आते हैं और न ही दवा ही उपलब्ध रहती है। फिलहाल कोरोना का टीका लेने पहुंच रहे लोग वैक्सीन के अभाव में लौट रहे हैं। गुरुवार को भी महज पांच वाइल वैक्सीन उपलब्ध थी। भीड़ देख लोगों को लौटाए जाने लगा। इससे कुछ महिलाएं आक्रोशित हो गईं और हंगामा करने लगी। कहा तीन दिनों से लौटाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 05:53 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 05:53 PM (IST)
वैक्सीन के लिए लौटाए जाने पर महिलाओं ने किया हंगामा
वैक्सीन के लिए लौटाए जाने पर महिलाओं ने किया हंगामा

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र का महत्वपूर्ण व्यवसायिक केंद्र बनवारीपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है। यहां समय पर चिकित्सक नहीं आते हैं और न ही दवा ही उपलब्ध रहती है। फिलहाल कोरोना का टीका लेने पहुंच रहे लोग वैक्सीन के अभाव में लौट रहे हैं। गुरुवार को भी महज पांच वाइल वैक्सीन उपलब्ध थी। भीड़ देख लोगों को लौटाए जाने लगा। इससे कुछ महिलाएं आक्रोशित हो गईं और हंगामा करने लगी। कहा, तीन दिनों से लौटाया जा रहा है।

loksabha election banner

इस संबंध में एपीएचसी पहुंचे मरीजों ने बताया कि यहां न तो समय पर चिकित्सक आते हैं और न ही दवा ही उपलब्ध रहती है। निराश होकर झोला छाप चिकित्सक से दिखा लेते हैं। गुरुवार को यहां वैक्सीन लेने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। 11 बजे तक चिकित्सक नहीं पहुंचे थे। महज पांच वाइल कोरोना टीका उपलब्ध कराया गया था जो भीड़ को देखते हुए नाकाफी था। भीड़ को देख वैक्सीन लेने आए लोगों को वापस जाने को कहा जा रहा था। इससे चिढ़कर कुछ महिलाएं शोर मचाना शुरू कर दिया। कहा, तीन दिनों से हमलोग लौट रहे हैं।

इंतजार करते-करते आजिज आ चुकी महिलाओं ने कहा कि पानी के लिए भटक रहे हैं। शौचालय में भी ताला लगा हुआ है। आखिर हम महिलाएं कहां जाएं। एपीएचसी में सफाई व्यवस्था का हाल बेहाल था। कोरोना के बढ़ते प्रकोप को ले प्रशासन ने चलाया जागरुकता अभियान

गढ़पुरा। कोरोना को लेकर जिला से लेकर प्रखंड के पदाधिकारी गंभीर हैं। इससे बचने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। लोगों को इसकी सूचना मिलती रहे, इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में माइकिग कराई जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड में कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए 3-1 की पुलिस बल के साथ एक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। उक्त जानकारी बीडीओ आफताब आलम ने दी। उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। मास्क नहीं लगाने वालों को जुर्माना किया जा रहा है ताकि कोरोना से बचाव के लिए लोग मास्क लगाकर चलें। बाजार में दुकानदार और ग्राहक को भी नियमित रूप से मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है। वहीं शारीरिक दूरी का पालन करने, बराबर साबुन से हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। बीडीओ ने बताया कि जिला से जो भी निर्देश मिलेगा, उसका अनुपालन कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.