गृहमंत्री की वर्चुअल रैली से कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा उत्साह : जिलाध्यक्ष
जागरण संवाददाता बेगूसराय सात जून को गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह के वर्चुअल चुनावी सभा क
जागरण संवाददाता, बेगूसराय : सात जून को गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह के वर्चुअल चुनावी सभा को सफल बनाने की तैयारी जिला भाजपा के नेताओं ने पूरी कर ली है। शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जिले के 269 शक्ति केंद्रों पर पार्टी नेता व कार्यकर्ता गृहमंत्री के संवाद को सीधे सुनेंगे। हालांकि पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा समर्थकों के लिए जिले में कुल 573 स्थानों पर संवाद सुनने की व्यवस्था की गई है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि गृहमंत्री के वर्चुअल रैली से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और उन्हें समर्पण के साथ सेवा की मुहिम जारी रखने की और प्रेरणा मिलेगी। मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुमित सन्नी, उपाध्यक्ष बलराम प्रसाद सिंह, महामंत्री राजीव वर्मा, बिरजू मल्लिक, गौतम सदा, आलोक कुमार बंटी समेत अन्य भी मौजूद थे। भगवानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भगवानपुर पंचायत भवन परिसर में भाजपा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष महेंद्र महतो की अध्यक्षता में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मौके पर प्रखंड प्रमुख शत्रुघ्न कुमार, बिरजू मल्लिक, मंडल अध्यक्ष सह जिला पार्षद पंकज पासवान, बछवाड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार, बासुकी शर्मा, अखलेश महतो आदि मौजूद थे।
बरौनी प्रतिनिधि के अनुसार, सेंट पॉल स्कूल, तेघड़ा में तेघड़ा विधानसभा स्तरीय भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता दीपक राय ने की। इस अवसर पर तेघड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक ललन कुंवर, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य कृष्णनंदन सिंह, केशव शांडिल्य, आशुतोष कुमार उर्फ हीरा,सुनील राम, आलोक कुमार बंटी, मंटुन मिश्रा, पूर्व डीएसपी सह भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह, आभा सिंह आदि मौजूद थे।
बलिया प्रतिनिधि के अनुसार, सात जून को गृहमंत्री अमित साह द्वारा अयोजित बिहार में वर्चुअल रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा की साहेबपुर कमाल विधानसभा स्तरीय बैठक बलिया बाजार महावीर स्थान परिसर में आयोजित की गई। मौके पर बलिया नगर अध्यक्ष राकेश रौशन मुन्ना भाई, भाजपा के जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पु, मंत्री राकेश पांडेय, रंजन चौधरी, राजेश अंबष्ट, नगर अध्यक्ष राकेश रौशन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ. इंदू मिश्रा, ललन सिंह, जनार्दन पटेल, मनोज कुमार यादव, गणपति पटेल, विनय सिंह, मनोज सिंह, अनिल भगत, चंद्रदेव यादव आदि मौजूद थे।