दोपहर तक धूप-छांव, उसके बाद बढ़ी उमस
दले मिजाज के साथ शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मानसून पूर्व की इस पहली बारिश लोगों को काफी राहत दे गई । गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी लेकिन शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। शनिवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर तक आसमान में बादल व धूप के खेल चलते रहा। दोपहर के बाद तेज धूप के साथ उमस बढ़ गई। गुरुवार को 12 एमएम एवं शुक्रवार को 3
जागरण संवाददाता (बेगूसराय) : मौसम के बदले मिजाज के साथ शुक्रवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मानसून पूर्व की इस पहली बारिश लोगों को काफी राहत दे गई । गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई थी, लेकिन शुक्रवार को जमकर बारिश हुई। शनिवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर तक आसमान में बादल व धूप के खेल चलते रहा। दोपहर के बाद तेज धूप के साथ उमस बढ़ गई। गुरुवार को 12 एमएम एवं शुक्रवार को 38 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 32.05 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम पूर्वानुमान : डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग द्वारा जारी 10 जून तक के मौसम पुर्वानुमान के अनुसार रविवार से मौसम साफ होने के साथ- साथ तापमान में काफी वृद्धि होगी। आने वाले तीन चार दिनों में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा। वहीं बिहार में बनी ट्रफ लाइन के प्रभाव से जिले में बारिश हो रही है। शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहने, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवाई और पछुआ हवा चलने की संभावना है । तापमान की हलचल : गुरुवार की दोपहर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे पहले अधिकतर तापमान 44. 05 डिग्री तक जा पहुंचा था। इस सप्ताह सामान्य अधिकतम तापमान 36.05 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.08 डिग्री सेल्सियस रहना चाहिए ।
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 32.05 21.00
शुक्रवार 30.00 18.00
गुरुवार 34.00 21.05
बुधवार 43.07 29.00
मंगलवार 42.00 29.00
सोमवार 43.00 28.00