Move to Jagran APP

ठंढ़ ने दी दस्तक, लुढ़का तापमान, कुहासे से अचानक बदला मौसम का मिजाज

संवाद सहयोगी, छौडाही (बेगूसराय): पिछले एक सप्ताह से रात से सुबह तक छाये रहने वाले हल्के कुहासा ने ए

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 10:38 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 10:38 PM (IST)

ठंढ़ ने दी दस्तक, लुढ़का तापमान, कुहासे से अचानक बदला मौसम का मिजाज
ठंढ़ ने दी दस्तक, लुढ़का तापमान, कुहासे से अचानक बदला मौसम का मिजाज

संवाद सहयोगी, छौडाही (बेगूसराय): पिछले एक सप्ताह से रात से सुबह तक छाये रहने वाले हल्के कुहासा ने एकाएक मौसम के मिजाज को बदल कर रख दिया है । अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है7 लोगों ने बढे ठंड के कारण स्वेटर, जैकेट, कंबल एवं अन्य गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिये हैं7 लोगों के बीमार होने का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है7 हालांकि दिन का तापमान सामान्य ही रह रहा है। मौसम विभाग अगले तीन दिनों तक पछुआ हवा चलने के साथ ही तापमान में और गिरावट होने की संभावना व्यक्त कर रहा है।

loksabha election banner

तापमान एक नजर में

मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 30 .01 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 16 .00 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विगत पांच दिनों का तापमान निम्न प्रकार से है।

दिन- अधिकतम. न्यूनतम

शुक्रवार 33.06 20.00

शनिवार 33.00 20.05

रविवार 32.04 20.07

सोमवार 30.04 18.01

नोट:-तापमान डिग्री सेल्सीयस में है7

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड की गई। ठंढ का असर

तापमान के लुढ़कने के साथ ही ठंढ ने असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है7 विगत एक सप्ताह से लगातार सुबह और देर रात में गिर रहा कुहासा वातावरण में नमी को काफी बढ़ा दिया है। जमीन में नमी पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़कर 80 प्रतिशत हो गया है। जबकि पिछले सप्ताह यह 60 प्रतिशत के आसपास था। इसी कारण ठंड ने अपनी दस्तक समय से दे दी है। लोगों ने बढ़े ठंढ के कारण स्वेटर, चादर, कंबल धारण कर लिए हैं। वहीं सर्दी व खांसी से परेशान मरीजों की तादाद अस्पतालो मे ज्यादा दिख रही है। पीएचसी छौडाही के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर कमलेश कुमार बताते हैं कि इस समय ठंड अपने शुरुआती स्तर में है।इस समय सावधानी बरतें। अन्यथा ठंड जनित बीमारियों की चपेट मे आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस मौसम मे बाइक साइकिल आदि से यात्रा करने वाले पूरे शरीर को ढ़कने वाले कपड़ें जरूर पहनें। सुबह और शाम मे गर्म कपड़ा धारण कर ही कहीं निकलें। बच्चों पर विशेष ध्यान दें।

मौसम एलर्ट

डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम परामर्श केन्द्र द्वारा अगले तीन दिनो के लिये जारी मौसम पुर्वानुमान के अनुसार जिले भर में आसमान साफ रहेगा, सुबह शाम हल्का कुहासा गिरेगा। वातावरण मे नमी की मात्रा और ज्यादा बढ़ सकती है। इस दौरान चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी। तापमान में और गिरावट की संभावना है7 जिसकी वजह से ठंढ मे बढ़ोतरी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.