अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु से बुधवार की संध्या करीब चार बजे पुलिस ने एक 25 वष
बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु से बुधवार की संध्या करीब चार बजे पुलिस ने एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की गोली लगी लाश बरामद की है। पूरा चेहरा खराब हो जाने के कारण उसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के बांसवाड़ी में एक युवक के शव होने की सूचना लोगों को मिली। जिसके बाद वहां पर जुटी भीड़ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार झा ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने गोली उसके चेहरे पर मारी है। जिससे उसका पूरा चेहरा खराब हो गया है। इसी कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस को घटनास्थल से एक झोला मिला है। जिसमें कंबल, चादर वगैरह हैं। उसके पास से और ऐसी कोई चीज बरामद नहीं हुई है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस घटना की हर ¨बदु पर बारीकी से जांच कर रही है।