केंद्रीय मंत्री का अस्थि कलश सिमरिया गंगा में प्रवाहित
बेगूसराय। शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी के बेगूसराय जिला कार्यालय में स्व. रामविलास पासवान का अस्थि कलश लोजपा कार्यकर्ताओं के दर्शन के लिए रखा गया। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद अस्थि कलश जिला कार्यालय से ट्रैफिक चौक एनएच 31 होते हुए सिमरिया की ओर ले गए।
बेगूसराय। शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी के बेगूसराय जिला कार्यालय में स्व. रामविलास पासवान का अस्थि कलश लोजपा कार्यकर्ताओं के दर्शन के लिए रखा गया। कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर पुष्प अर्पित करते हुए उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद अस्थि कलश जिला कार्यालय से ट्रैफिक चौक एनएच 31 होते हुए सिमरिया की ओर ले गए। इस दौरान हर हर महादेव चौक, कपस्या चौक, सिघौल चौक, इंग्लिश ढाला हरपुर चौक, दौना ढाला, जीरोमाइल आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं अस्थि कलश का दर्शन किए। इसके बाद सिमरिया घाट संध्या चार बजे अस्थि कलश को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, महिला सेल की जिलाध्यक्ष निशा देवी, जिलाध्यक्ष पवन सिंह, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव, माला कुमारी, शिव कुमार, बहोर पासवान, चंदन कुमार, हेमंत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष ब्रम्हदेव पासवान, रोहित कुमार आदि मौजूद थे।