चेरिया बरियारपुर में 8550 रुपये के जाली नोट के साथ दो युवक गिरफ्तार
बेगूसराय। गश्ती के क्रम में वाहन चेकिग के दौरान चेरिया बरियारपुर पुलिस ने जाली नोट के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक शातिर युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया गश्ती के क्रम में वाहन चेकिग के लिए जाते समय बिक्रमपुर गांव में एसएच 55 के किनारे एक बाइक के साथ सिगरेट पीते तीन युवकों के गतिविधि देख कर वाहन के रुकते ही तीनों भागने लगे।
बेगूसराय। गश्ती के क्रम में वाहन चेकिग के दौरान चेरिया बरियारपुर पुलिस ने जाली नोट के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक शातिर युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया गश्ती के क्रम में वाहन चेकिग के लिए जाते समय बिक्रमपुर गांव में एसएच 55 के किनारे एक बाइक के साथ सिगरेट पीते तीन युवकों के गतिविधि देख कर वाहन के रुकते ही तीनों भागने लगे। जिसमें दो युवक को दबोच लिया गया। वहीं एक भागने में सफल हो गया। दोनों युवक की तलाशी लेने पर 8550 रुपये के एक सौ व 50 रुपये के 57 नोट निकले। जो सभी जाली थे। दोनों गिरफ्तार युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के सिरनिया बिशनपुर निवासी मनोज राय के पुत्र विकास कुमार उर्फ गोलू एवं अजय राय के पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है। वहीं भागने वाला युवक समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सांखमोहन पतेलिया गांव के विकास कुमार बताया जा रहा है। तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।