सिहमा और बहदरपुर के दो छात्रों की देहरादून में मौत
मटिहानी बेगूसराय। थाना क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र सिहमा के वार्ड नंबर 18 निवासी अजित सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना उत्तराखंड के देहरादून में हुई है। गांव में मृतक का शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि अजित सिंह अपने पुत्र अंशु कुमार का नामांकन सेम कॉलेज देहरादून में कराया था। वहीं रहकर अंशु पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को वह कॉलेज कर बाइक से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहदरपुर निवासी मुकेश सिंह के पुत्र आलोक कुमार के साथ अपने हॉस्टल लौट रहा था। इसी क्रम में एक गाड़ी को ओवर टेक करने के दौरान पेड़ से टकरा गया। जिससे घटनास्थल पर ही आलोक की मौत हो गई। जबकि अंशु को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मटिहानी, बेगूसराय। थाना क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र सिहमा के वार्ड नंबर 18 निवासी अजित सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार की मौत सड़क हादसे में हो गई। घटना उत्तराखंड के देहरादून में हुई है। गांव में मृतक का शव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि अजित सिंह अपने पुत्र अंशु कुमार का नामांकन सेम कॉलेज देहरादून में कराया था। वहीं रहकर अंशु पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को वह कॉलेज कर बाइक से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहदरपुर निवासी मुकेश सिंह के पुत्र आलोक कुमार के साथ अपने हॉस्टल लौट रहा था। इसी क्रम में एक गाड़ी को ओवर टेक करने के दौरान पेड़ से टकरा गया। जिससे घटनास्थल पर ही आलोक की मौत हो गई। जबकि अंशु को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मजदूर पिता का सपना हुआ चूर
छात्र अंशु के पिता अजित सिंह मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। अंशु पढ़ने में बहुत तेज था। पिता का सपना था कि एक दिन उनका नाम वह रौशन कर सकता है। इसलिए मजदूर होने के बावजूद अजित सिंह अपने पुत्र को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए देहरादून में नामंकन कराया था। परंतु, पुत्र की मौत सड़क हादसे में होने से पिता का सपना चूर हो गया। वार्ड पार्षद नीलम कुमारी, दीना सिंह, मुखिया ललन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ने अंशु की मौत पर संवेदना व्यक्त की है।