Move to Jagran APP

दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल

बेगूसराय। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला व नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर के समीप हुए दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार एक युवक समेत स्कार्पियो सवार तीन की हालत गंभीर बनी है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jun 2022 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2022 07:37 PM (IST)
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल
दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल

बेगूसराय। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला व नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर के समीप हुए दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार एक युवक समेत स्कार्पियो सवार तीन की हालत गंभीर बनी है। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना पीएचसीएच रेफर किया गया है। शुक्रवार की अलसुबह दोनों घटना हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए विभिन्न निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

तेघड़ा से रजौड़ा लौट रही थी बरात, कुरहा के समीप ट्रक ने ठोका:

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा ढाला के समीप तेघड़ा से बरात में शामिल होकर लौट रही स्कार्पियों को तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में जहां स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए, वहीं बरात में शामिल विष्णुपुर आहोक पंचायत के रजौड़ा ग्राम निवासी 60 वर्षीय राजीव झा की मौत हो गई। स्कार्पियो में चालक समेत आठ लोग सवार थे। घायलों की पहचान रजौड़ा निवासी चालक नीरज यादव, हरेकृष्ण झा के 45 वर्षीय पुत्र सतीश झा, शुभांकर झा के 40 वर्षीय पुत्र ब्रजेश झा, लूखर ठाकुर के 55 वर्षीय पुत्र माधो ठाकुर, महेंद्र झा के 30 वर्षीय पुत्र पिटू कुमार, स्व. गारहो यादव के 40 वर्षीय पुत्र नीरज यादव, सूजा निवासी मिटू झा, मुंगेर निवासी नीरज यादव के रूप में हुई है। घायलों में चार की हालत गंभीर बनी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रजौड़ा निवासी फूल झा के पुत्र राजू झा की बरात तेघड़ा गई थी। कुरहा ढाला के समीप स्कार्पियो चालक को झपकी लगी और इसी क्रम में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दी। पुलिस ने स्कार्पियो सवार घायलों को इलाज के लिए पीएचसी भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सबों को बेगूसराय रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही रजौड़ा गांव में शादी की खुशी गम में बदल गई। चारों तरफ कोहराम मच गया। बरात जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर :

शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर के समीप एनएच-31 पर सूजा से मोसादपुर बरात जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। इस हादसे में सदर प्रखंड की सूजा पंचायत के पूर्व पंसस रामाशीष साह के 33 वर्षीय पुत्र जनवितरण प्रणाली विक्रेता आलोक कुमार साह की मौत हो गई। वहीं पूर्व मुखिया त्रिभुवन कुमार राय के 28 वर्षीय पुत्र मटिहानी प्रखंड के डाटा आपरेटर विकास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। मुखिया प्रतिनिधि रामाशीष शर्मा एवं उप मुखिया नागमणि पटेल ने बताया कि सूजा निवासी महेंद्र राय उर्फ गोरेलाल के पुत्र राहुल कुमार की बरात रिफाइनरी ओपी क्षेत्र के मोसादपुर जा रही थी। दोनों युवक बाइक से उसी बरात में शामिल होने जा रहे थे। नगर थाना क्षेत्र के डायमंड पेट्रोल पंप महमदपुर के समीप एनएच 31 पर एक आम लदे अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे आलोक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि विकास का इलाज पटना में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आलोक का शव सूजा पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आलोक को छोटे-छोटे दो पुत्र और दो पुत्री है। घटना के बाद से पत्नी सुनीता देवी, मां विमला देवी, भाई अजीत का रो-रोकर हाल बेहाल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.