परिवहन मित्र कामगार संघ ने डीटीओ कार्यालय कराया बंद
बेगूसराय। सीटू और आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन से संबंद्ध बिहार राज्य परिवह
बेगूसराय। सीटू और आल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन से संबंद्ध बिहार राज्य परिवहन मित्र कामगार संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय को बंद करा धरना दिया। संघ के आह्वान पर पथ-परिवहन सुरक्षा विधेक वापस लेने समेत अन्य मांगों के समर्थन में आर्थिक नाकेबंदी कर कार्यालय के कामकाज को ठप कर दिया। बंदी के कारण पूरे दिन कार्यालय में एक भी चालान नहीं कट सका। इस आर्थिक नाकेबंदी सह कामकाज ठप करो हड़ताल को बस परिवहन संघ, बिहार राज्य जल श्रमिक संघ सहित अन्य ट्रेड यूनियनों का समर्थन हासिल था। सुबह दस बजे से ही परिवहन मित्र कामगार संघ के जिलाध्यक्ष रामभूषण ¨सह और सिव संजीव कुमार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस कार्यालय पहुंच सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का कामकाज ठप कर दिया और एक भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। सभा को संबोधित करते हुए सीटू नेता सुरेश प्रसाद ¨सह ने कहा कि परिवहन मित्र के रूप में परिवहन कार्यालय में परिवहन सेवा के विभिन्न कार्यों को संपादित करने वाले कामगारों को ससम्मान काम की प्रतिष्ठा नहीं दिया जाना सरकार की श्रमिक विरोधी नीति को दिखाता है। सभा को संबोधित करते हुए सीटू नेता अंजनी कुमार ¨सह ने कहा कि परिवहन मित्र और निजी परिवहन सेवा में लगे हुए लोगों से सरकार रोजगार छीनने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि पथ परिवहन सुरक्षा विधेयक 2016 के जरिए सरकार रोजगार छीनकर पथ परिवहन को विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनी एवं कारपोरेट घराना के हाथ बेच लेने आमदा है। इसके खिलाफ केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के बेनकाब करने की जरूरत है। परिवहन मित्र को स्थायी काम की गारंटी दी जाए और पथ परिवहन को बेचने की नीति को सरकार जल्द से जल्द वापस ले ले। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। मौके पर बस परिवहन संघ के अध्यक्ष सुधीर ¨सह, संजय ¨सह, रामबालक सहनी, चन्द्रदेव सहनी, पीयूष कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।