टाप-5 में बेगूसराय को मिला चौथा स्थान
बेगूसराय। ईडीआई इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में इस वर्ष शिक्षा के सुधार में बेगूसराय जिला को
बेगूसराय। ईडीआई इंडिया द्वारा जारी रिपोर्ट में इस वर्ष शिक्षा के सुधार में बेगूसराय जिला को सूबे में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इससे शिक्षा विभाग और शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एजुकेशनल डेवलपमेंट इंडेक्स इंडिया द्वारा वर्ष 2014-15 की जांच रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इसमें बिहार में प्रथम स्थान सीवान, द्वितीय नालंदा, तृतीय पटना और चौथा स्थान बेगूसराय तथा पांचवा स्थान मुजफ्फरपुर को मिला है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि ईडीआई इंडिया की टीम मूल रूप से चार विषयों पर अधिक फोक्स करती है। प्रथम पिछले वर्ष के मुकाबले वर्तमान वर्ष में प्रगति, आधारभूत संरचना, शिक्षक और उपलब्धि की जांच की जाती है। इस वर्ष बेगूसराय जिला को प्रगति में 23, आधारभूत संरचना में नौ, शिक्षक में तीन और उपलब्धि में नौ अंक प्राप्त हुआ है।