तिरंगा यात्रा निकली
भाजपा के उत्तरी एवं पूर्वी मंडल द्वारा सोमवार को मंडल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाठक कर रहे थे।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Aug 2017 03:07 AM (IST)Updated: Tue, 15 Aug 2017 03:07 AM (IST)
बेगूसराय। भाजपा के उत्तरी एवं पूर्वी मंडल द्वारा सोमवार को मंडल क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाठक कर रहे थे। इस दौरान प्रदीप पाठक ने कहा कि भाजपा हमेशा से राष्ट्रवाद का समर्थक रहा है। आज भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कार्यक्रम में अतिपिछड़ा मोर्चा के जिला संयोजक रामचरित्र साहु, कार्यसमिति सदस्य डॉ. उमाकांत राय, नागो महतो, दीपक कुमार, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय साहु, कुणाल कुमार, महेन्द्र कुमार, रविराज गुप्ता, शशि राय, अरूण कुमार, उपेन्द्र कुमार सहित अन्य भी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें