विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चोर ने झपटकर मुंह में भरी... गले में जा अटकी बाली तो पड़ गए लेने के देने, एक्सरे देख चौंक गई बेगूसराय पुलिस

Published: Sun, 22 Mar 2026 08:21 PM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2026 08:23 PM (IST)

बेगूसराय में बस स्टैंड के पास एक चोर ने महिला के कान से सोने की बाली छीन ली। पकड़े जाने ...और पढ़ें

पकड़ा गया चोर और गले में अटकी बाली। (जागरण)

पकड़ा गया चोर और गले में अटकी बाली। (जागरण)

HighLights

  1. बेगूसराय में चोर ने महिला से सोने की बाली छीनी।

  2. पकड़े जाने पर सबूत मिटाने को बाली निगल ली।

  3. बाली गले में फंसी, आरोपी अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास रविवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आई। जहां चोरी के बाद पकड़े जाने पर आरोपित ने सबूत मिटाने के लिए सोने की बाली ही निगल ली। हालांकि, बाली उसके गले में फंस गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा वार्ड संख्या 24 निवासी अनिल सोनी ने बस स्टैंड के पास एक महिला शांति देवी के कान से सोने की बाली छीन ली और भागने लगा। महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।

मुंह में निगल लिया चोरी की हुई बाली

पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपित की जमकर पिटाई कर दी। इसी दौरान आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए सबूत मिटाने के उद्देश्य से बाली को मुंह में डालकर निगल लिया। लेकिन बाली उसके गले में ही फंस गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक्स-रे कराया, जिसमें आरोपी के गले में बाली फंसी होने की पुष्टि हुई।

पीड़िता शांति देवी ने बताया कि वह बस स्टैंड पर टेंपो पकड़ने गई थीं, तभी चोर ने बाली छीन ली। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

वहीं, डॉक्टरों की टीम गले में फंसी बाली को निकालने के प्रयास में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़ें- सहरसा में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम हमला, कई जवान घायल